जयपुर, राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं। इस बार परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे। भगवान राम तो अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। राहुल गांधी तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे।
मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम से भी बड़ी पैदल यात्रा राहुल गांधी कर रहे हैं। मीणा ने कहा कि आज तक ऐसी यात्रा ना किसी ने की और ना ही कोई कर सकेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे, लेकिन वर्तमान में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा निकाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इतिहास में आज तक ना कोई इतनी लंबी यात्रा निकाल पाया है और ना ही निकालेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा है और देश को बदलने के लिए राहुल गांधी की ओर से यात्रा निकाली जा रही है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि 22 साल बाद कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में अच्छे नतीजे आएंगे और कांग्रेस की मजबूत होगी।
कांग्रेस के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्र को मजबूत करने और साथ आने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह कन्याकुमारी से शुरु हु्आ और कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा, जो कि 12 राज्यों को कवर करेगा। यह तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू से होकर श्रीनगर में समाप्त होगी। यात्रा औपचारिक रूप से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर को कन्याकुमारी में एक विशाल रैली में शुरू की गई थी।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...
जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...