जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल गांधी इन दिनों दौसा में यात्रा पर हैं। राहुल गांधी के साथ यात्रा में यहां काफी तादाद में लोग नजर आए. इस दौरान ऐसा वाकया भी हुआ, जो सियासी दृष्टि से राजस्थान की सियासत के लिए काफी अहम है। यात्रा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थन में फिर से नारेबाजी हुई है। दौसा गुर्जर समुदाय के नेता सचिन पायलट का ही गढ़ है, जहां फिर से राहुल की यात्रा के दौरान नारे गूंजे।
झंडा हाथ में लेकर यात्रा में चल रहे लोगों ने 'हमारा नेता कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो' के नारे लगाए। इससे पहले भी दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी हुई थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसे ही राजस्थान के दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया वैसे ही दौसा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके आओ भगत के लिए मानो अपना दिल निकाल कर रख दिया।
यात्रा का जैसा स्वागत दौसा में हुआ, वैसा कहीं देखने को नहीं मिला। लोग राहुल के दीदार के लिए सड़कों पर खड़े थे, भवनों पर खड़े थे। राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए और सचिन पायलट के लिए भी नारे लगाए गए। उससे ज्यादा जोश से भरा तो दौसा बाईपास दिखा जहां गुर्जर समाज की महिलाएं लोकगीत गाकर राहुल गांधी, सचिन पायलट और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करती हुई नजर आईं। वे गीत गा रही थी, नाच रही थी. कुछ महिलाएं कि राहुल रोटी बनाती छोड़ आई रे थारी ताई।
भारत जोड़ो यात्रा अगले साल तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है। राहुल गांधी का लक्ष्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को लामबंद करना और कथित "देश में विभाजनकारी राजनीति" के खिलाफ आम जनता को एकजुट करना है। अब तक, भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर किया है और अब यह राजस्थान में है। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगा।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...
जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...
कोटा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...