इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|14:24|IST
ताजा खबर

CID अफसर बन घरों में डालते रेड, फिर बचने के लिए मांगते रुपये

Updated: digiana.com | Sep 16, 2022, 03:44 PM IST

CID अफसर बन घरों में डालते रेड, फिर बचने के लिए मांगते रुपये

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने वर्दी पहनकर घरों में लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस को बैच लगी वर्दी और दो बाइक मिली है। चाय वाले को शक होने पर इस गैंग का खुलासा हुआ है। फिलहाल बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में लूट को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक़, पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश मध्यप्रदेश के उज्जैन और रतलाम के रहने वाले हैं। गुरूवार शाम चारों बदमाश एक चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां दुकान संचालक ने उनकी पोस्टिंग के बारे में पूछा तो बदमाशों ने खुद को CID में होना बताया। शक होने पर दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से बैच लगी पुलिस की वर्दी और दो बाइक जब्त की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने शहर के कई इलाकों में डरा-धमकाकर लोगों से रुपये वसूलने की बात कबूल की है। चारों बदमाश पिछले कई सालों से जयपुर में रह रहे थे।
बदमाशों ने बताया कि शहर में गैस चुल्हा मरम्मत और कुर्सी-कम्बल बेचने का काम करते हैं। रुपयों की तंगी को मिटाने के लिए पुलिसकर्मी बनकर रुपए ऐंठने का प्लान बनाया। प्लान के तहत भूरानाथ और हेमंत दोनों पुलिस की वर्दी खरीदकर लाए। पिछले 6 दिनों से पुलिस वर्दी पहनकर शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को डरा-धमकाकर रुपये वसूलने लगे।
गैंग के सदस्य ऐसे घरों की जानकारी निकालते, जहां महिलाएं अकेली रहती हैं। ये लोग महिलाओं को CID पुलिस में होना बताते, घर के लोगों के बारे में जानकारी मांगते। फिर उनसे कहते कि आप लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है। आप लोग गलत काम करते हो। पूरे घर की तलाशी लेनी होगी। बड़े अफसरों और पुलिस रेड का डर दिखाकर रुपयों की मांग करते। महिला के कॉल करने या विरोध करने पर वहां से बहाना बनाकर निकल जाते थे। नहीं तो झांसे में लेकर रुपये वसूलकर भाग निकलते।
 

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.