इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|21:18|IST
ताजा खबर

दिल्ली में तेजी से बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बढ़ेगा प्रदूषण

Updated: digiana.com | Dec 07, 2022, 12:30 PM IST

दिल्ली में तेजी से बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बढ़ेगा प्रदूषण

नई दिल्ली: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखना शुरू हो गया है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट होने लगी है। राजधानी दिल्ली में भी ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के वक्त हल्के कोहरे ने लोगों को परेशान करना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेजी से बदलाव के संकेत दिए हैं। अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। ठंड के साथ ही राजधानी में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज, 07 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इसी के साथ आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगर 8 दिसंबर की बात करें तो न्यूनतम तापमान आज की तुलना में 1 डिग्री कम हो सकता है। राजधानी में कल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है।
इसी तरह दिल्ली में आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 10 दिसंबर को पारा लुढ़क कर 7 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 11 दिसंबर तक हल्का सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, 12 और 13 दिसंबर को कोहरा हल्का बढ़ सकता है।
सर्दी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। चारों ओर आज भी स्मोग की चादर छाई हुई है तो वहीं आज भी यहां का AQI 329 है, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। IGI एयरपोर्ट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 रिकॉर्ड किया गया। आईटीओ के इलाकों में AQI 357 दर्ज किया गया. लोधी रोड के आसपास के इलाकों में AQI 252 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर 62 के आसपास के इलाकों में AQI 332 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार समेत मुंबई में मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट का दर्ज की जा सकती है। यूपी में कई इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। बुधवार को यूपी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि आने वाले दिनों में यहां तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचने का अनुमान है।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.