इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 23 April, 2024|14:16|IST
ताजा खबर

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी ने खर्च किए करोड़ों रुपये

Updated: digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी ने खर्च किए करोड़ों रुपये

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर चुकी है। आज यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में प्रवेश किया। इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए हैं।  इस दौरान सुबह उन्होंने आश्रम में मंदिर में पूजा की और दोपहर निजामुद्दीन की दरगाह में चादरपोशी की। यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट होते हुए आईटीओ से सीधे लालकिला पहुंची।
  राहुल गांधी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, मीडिया वाले हमारे दोस्त हैं, लेकिन हमारी बात नहीं दिखाते हैं. जो यहां खड़े हैं उनसे नाराज़ मत होइए। इनकी लगाम कहीं और है लेकिन चैनेल में 24 घंटे हिन्दू मुस्लिम करते रहते हैं। मैं कन्यकुणारी से निकला हूं, देश ऐसा नहीं हैं. जनता ऐसी नहीं है। लोग प्यार करते हैं। यहीं सामने देखिये मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, जैन मंदिर सब है।
राहुल गांधी ने कहा. ''पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है।'' उन्होंने साथ ही कहा कि यह लोग देश में नफरत और डर फैला रहे हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहते हैं। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी औऱ बीजेपी ने मेरी छवि खराब करने के लिए हजारों- करोड़ रुपये लगा दिए। मैंने एक शब्द नहीं बोला क्योंकि मुझे देखना था इनमें कितना दम है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी हिंदू धर्म की बात करती है, लेकिन हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि गरीबों को कुचला जाए? कमजोर लोगों को मारा जाए?
राहुल ने नोटबंधी का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘हिंदुस्तान के दो-तीन अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़ यूं ही दिया जाता है लेकिन जब हमारा युवा बैंक पहुंचता है तो उसे वहां से निकाल दिया जाता है। नोटबंदी और जीएसटी छोटे व्यापारियों को खत्म करने के खतरनाक हथियार हैं. छोटे व्यापारियों को खत्म किया जा रहा है। यह सब अडानी-अंबानी के लिए हो रहा है। ‘









सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

दिल्ली में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 11:09 AM IST ]

नई दिल्ली: साल के आखिरी दिनों में राजधानी दिल्ली सहित देशभर के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। दिल्लीे-एनसीआर में सुबह के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.