इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|18:48|IST
ताजा खबर

सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला फीजियोथेरेपिस्ट नहीं रेपिस्ट, आप पर हमलावर हुई बीजेपी

Updated: digiana.com | Nov 22, 2022, 06:28 PM IST

  सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला फीजियोथेरेपिस्ट नहीं रेपिस्ट, आप पर हमलावर हुई बीजेपी

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी बुरी तरह घिर गई है। बीते दिनों उनका जेल के बैरक से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था। अब तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि वो शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो तो रेप के केस में सजा काट रहा एक कैदी है।
पिछले दिनों सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि वो लेटे हुए हैं और एक शख्स उनके पैर, पीठ और सिर की मसाज कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया और तरह-तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए। हालांकि आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन का बचाव किया और कहा कि उनकी पीठ में दिक्कत है। 'आप' ने दलील दी कि जैन की दो बार सर्जरी हो चुकी है. डॉक्टरों ने उनको फिजियोथेरेपी लेने की सलाह दी थी।
वीडियो लीक मामले में जैसे ही ये नया खुलासा हुआ तो बीजेपी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया और पूछा कि सत्येंद्र दैन ने रेप के आरोपी से क्या डील की थी? तेजिंदार पाल बग्गा ने लिखा, "सत्येन्द्र जैन को मसाज देने वाला निकला पाक्सो एक्ट में तिहाड़ जेल में रेप की सजा काट रहा रिंकु...सत्येन्द्र जैन ने सेवा के बदले रेप के आरोपी से क्या डील की थी?"
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने AAP सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली लंदन तो बनी नहीं लेकिन तिहाड़ जेल को जरूर आप सरकार ने थाइलैंड बना दिया है। ये फिजियोथेरेपी नहीं करप्शन थेरेपी है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। अलका लांबा ने कहा कि डूब मरो केजरीवाल, बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.