नई दिल्ली, दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने के बाद डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। राजधानी में हर दिन डेंगू के मरीज बढ़ रहे है। इस सीजन में दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़कर 7100 से अधिक हो गए हैं जिनमें से लगभग 5600 मामले अकेले नवंबर में दर्ज किए गए हैं। पिछले एक हफ्ते में करीब 1850 नए मामले सामने आए हैं।
सोमवार को जारी वेक्टर जनित बीमारियों पर नागरिक रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 20 नवंबर तक कुल 7128 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले वर्षों में डेंगू के कुल मामले 4431 (2016), 4726 (2017), 2798 (2018), 2036 (2019) और 1072 (2020) दर्ज किए गए थे। 2015 में शहर में डेंगू का व्यापक प्रकोप देखा गया था। अक्टूबर में ही डेंगू के मामलों की संख्या 10600 को पार कर गई थी जिससे यह 1996 के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारी का सबसे खराब प्रकोप बन गया
इस साल दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों में से 5591 नवंबर के पहले 20 दिन में सामने आए। अक्टूबर में 1196 मामले दर्ज किए गए। पिछले चार वर्षों में अक्टूबर में डेंगू के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। इस साल छह नवंबर तक कुल मामलों की संख्या 2708 थी। डेंगू के कारण आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या नौ थी।
एजेंसी के अनुसार, सितंबर में 217 मामले दर्ज किए गए, जो तीन साल में महीने के लिए सबसे ज्यादा हैं। यह राष्ट्रीय राजधानी में 2017 के बाद से एक वर्ष में दर्ज की गई डेंगू के कारण होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है जब आधिकारिक तौर पर मौतों की संख्या 10 थी।
नवंबर में दर्ज किए गए 5591 मामले इस साल एक महीने में दर्ज किए गए मामलों की सबसे अधिक संख्या है। यह कम से कम छह साल में इस महीने की सबसे अधिक संख्या है। 2021 में डेंगू के जनवरी (0), फरवरी (2), मार्च (5), अप्रैल (10) और मई (12), जून (7), जुलाई (16) और अगस्त (72) मामले सामने आए।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...