नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार में बुधवार सुबह एक साधू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सोनू भट्ट के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि आसपास के लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की और फिलहाल उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।
पुलिस ने बताया कि सोनिया विहार पुलिस स्टेशन में घटना को लेकर पीसीआर कॉल आई। इसके बाद एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। 62 साल के मृतक साधू को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि उसकी मौत हो गई। मृतक सोनी राम सोनिया विहार के तीसरे पुश्ते में रहते थे।
जांच के दौरान पता चला कि साधू को बुरी तरह पीटा गया था। आसपास के लोगों ने लड़ाई-झगड़े के बाद आरोपी की पिटाई कर दी जिसका सिविल लाइंस के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। आरोपी की जान-पहचान का भी कोई नहीं है।
जांच के दौरान पता चला कि सोनू भट्ट नाम के शख्स ने पुजारी को जमकर पीटा। पुजारी के घायल होने पर वहां मौजूद लोगों ने सोनू भट्ट की धुनाई कर दी। जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। वहीं घायल अवस्था में सोनी राम को बाद में जीटीबी अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। बताया गया कि वह बयान देने की हालत में नहीं है। बाद में शाम को अस्पताल से सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...