इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|18:47|IST
ताजा खबर

 दिल्ली में प्रदूषण फिर घोंटने लगा दम, AQI 300 के पार

Updated: digiana.com | Nov 28, 2022, 01:57 PM IST

 दिल्ली में प्रदूषण फिर घोंटने लगा दम, AQI 300 के पार

नई दिल्ली: पराली जलाने का सीजन बीत गया है, लेकिन ठंड बढ़ने के बाद प्रदूषण एक बार फिर राजधानी का दम घोंटने की तैयारी कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI बेहद खराब बना हुआ है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब होने के साथ अधिकतर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि मौसम में बदलाव की वजह से अगले 24 घंटे में हवा की सेहत और बिगड़ सकती है। अगले दो दिनों तक हवा की सेहत में सुधार की संभावना नहीं है।
SAFAR के मुताबिक, आज यानी सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 रहने के आसार हैं, जो बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जाता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में आज भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है।
सोमवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 6 बजे AQI 377 दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर की बात करें तो नोएडा सेक्टर-62 में 354, लोनी गाजियाबाद में 287 और ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 332 रहा। गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज AQI 336 और 342 नोट किया गया है। 300-400 के बीच एयर क्वालिटी रहने पर इसे बहुत खराब श्रेणी में गिना जाता है।
विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की दिशा में बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के साथ मिक्सिंग हाइट का स्तर 1100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1300 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, सोमवार को हवा की रफ्तार छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट 1050 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1700 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया जा सकता है।



 

 

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.