नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेल दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के अपने सभी बुजुर्गों को अब अयोध्या में श्री रामलला के दर्शनों के लिए भेज रहे हैं। तीन दिसंबर को पहली ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होगी।
केजरीवाल ले कहा कि दिल्ली के ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए भी सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में गोवा के वेलंकन्नी चर्च को शामिल किया है। हाल ही में सीएम केजरीवाल अयोध्या गए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या को भी जोड़ दिया है। अब दिल्ली के सीनियर सिटीजन राम लला के दर्शन करने जा पाएंगे।
बता दें अब तक इस तीर्थयात्रा योजना के तहत 10 शहरों की यात्रा कराई जाती थ लेकिन अब सीएम केजरीवाल ने इसमें अयोध्या और गोवा को शामिल कर दिया है। अभी तक 36000 से ज्यादा लोग इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ उठा चुके हैं। जो भी इस तीर्थयात्रा पर जाना चाहते हैं वो दिल्ली सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि इस तीर्थ यात्रा में एक वृद्ध व्यक्ति के साथ एक यंग व्यक्ति भी जा सकता है। तीर्थयात्रा योजना में 12 जगहों में कोई एक जगहों को चुन सकते हैं। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराएं. सरकार सभी को अयोध्या के दर्शन कराकर लाएंगे। अगर रजिस्ट्रेशन ज्यादा हो जाता है तो दूसरी ट्रेन लेकर जाएंगें। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों को बढ़ाया जाएगा।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...