इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|10:09|IST
ताजा खबर

भगवंत मान के एक्शन पर बोले केजरीवाल, गर्दन कट जाए पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे

Updated: digiana.com | May 24, 2022, 07:01 PM IST

 भगवंत मान के एक्शन पर बोले केजरीवाल, गर्दन कट जाए पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे

नई दिल्ली, पंजाब की भगवंत मान सरकार के अपनी ही मंत्री को बर्खास्त करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत आप पर गर्व है। आपकी इस कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। आज पूरा देश आप पर गर्व महसूस कर रहा है।  उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि चाहे गर्दन कट जाए पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे।
मान के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं। गर्दन कट जाएगी लेकिन भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। भगवंत मान आप पर हमें गर्व है। भ्रष्टाचार करना देश से गद्दारी है। उन्होंने कहा कि हमने जो किया इसके लिए हिम्मत चाहिए। आप पार्टी ने साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार के बिना भी पार्टी चल सकती है।
बता दें कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को मंगलवार को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। वे पंजाब सरकार में स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग के मंत्री थे। पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी सिंगला पर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मामला दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगला कथित तौर पर अपने विभाग में गलत कामों में शामिल थे और उन्होंने भी इसे स्वीकार किया है। आप सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है, यह कहते हुए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 2015 में अपने खाद्य और आपूर्ति मंत्री को हटा दिया था और मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। मैं एक रुपये का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा। हम पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना चाहते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दल अब बताएंगे कि आप का एक मंत्री सिर्फ दो महीने के भीतर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया, लेकिन फिर भी मैं कार्रवाई कर रहा हूं।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.