नई दिल्ली, केरल में मानसून की दस्तक के बाद कई राज्यों में मौसम बदला है लेकिन अभी भी कई राज्य गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे है। मौसम विभाग की ओर से दी गई चेतावनी के बाद दिल्ली में शनिवार को लू का प्रकोप देखने को मिला। गर्म हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में तापमान आसमान छू गया। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाकों में 20 से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। इस कारण दिन के समय काफी गर्मी रहेगी. दिल्ली एनसीआर के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, फरीदाबाद, झज्जर, महेंद्रगढ़, करनाल, पानीपत, चरखी दादरी, अलवर आदि जगहों पर आज तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
दक्षिण के राज्य केरल में मानूसन की बारिश शुरू हो चुकी है तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून के लिए अभी 2-3 सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच प्री-मानसून की बारिश ने थोड़ी राहत दी है, लेकिन अब गर्मी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।
उत्तर-पश्चिम भारत ने 24 मई को मौसम की पहली आंधी का अनुभव किया, जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 7 जून से दक्षिणी क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी का अनुमान जताया है। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...