इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|18:51|IST
ताजा खबर

 स्मॉग और धुंध की चपेट में दिल्ली, 332 तक पहुंचा AQI

Updated: digiana.com | Dec 03, 2022, 12:43 PM IST

 स्मॉग और धुंध की चपेट में दिल्ली, 332 तक पहुंचा AQI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। सर्दी के आगमन के साथ-साथ खराब वायु गुणवत्ता के साथ दिल्ली आज स्मॉग की चपेट में आ गई। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह एक्यूआई  332 होने के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है। इन दिनों स्मॉग से सांस के बीमार मरीजों के लिए खतरा बढ़ रहा है। दिल्ली के आसमान में सुबह के वक्त स्मॉग और कोहरे की धुंध देखने को मिली है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अब इसमें और इजाफा हो सकता है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी CPCB के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 332 दर्ज किया गया।
दिल्ली के कई इलाकों में हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। पटपड़गंज में AQI 381, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 361, सोनिया विहार में 397, विवेक विहार में 376, नरेला में 381, बवाना में 370, नेहरू नगर में 399, वजीरपुर में 387 और जहांगीरपुरी में भी 'बहुत खराब' श्रेणी में 399 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा आनंद विहार में 'गंभीर' श्रेणी में 401 दर्ज हुआ है। दूसरी तरफ नोएडा में शनिवार की सुबह एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 379, गाजियाबाद में 315, फरीदाबाद में 397 और गुरुग्राम में 318 रिकॉर्ड हुआ।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम और हवाएं इस समय देश की राजधानी का साथ नहीं दे रही हैं। अगले 6 दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा। दिल्ली में इन दिनों उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. ऐसे में अगले कुछ दिन तक दिल्ली की हवा में प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान इस समय कम हो रहा है। कोहरा भी बढ़ रहा है इसकी वजह से प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिल रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ठंड बढ़ने के साथ कोहरे और स्मॉग से हालात बिगड़ सकते हैं।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.