नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम अचानक मौसम पलटा और आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत को दी लेकिन हवा के तेज झोंकों ने नुकसान भी पहुंचाया। शहर में कई पेड़ उखड़ गए, सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ और ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत कई इमारतों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली के प्रह्लादपुर अंडरपास में बारिश से जलजमाव इतना हो गया कि यहां डूबने से एक शख्स की मौत हो गई।
जामा मस्जिद के तीन गुंबदों में सबसे बड़े बीच वाले गुंबद के ऊपर लगे पीतल की धातु टूट कर नीचे गिर गया है। यह खुद एक गुंबद की तरह दिखता है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद की एक मीनार और अन्य हिस्सों से पत्थर टूटकर गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि गुंबद का तीन में से एक भाग अभी भी अटका हुआ है जो कभी भी गिर सकता है। अगर ये गिरा तो सामने की दीवार को नुकसान पहुंचाएगा। सैयद अहमद बुखारी ने ये भी पुष्टि की है कि गुंबद का हिस्सा गिरने की वजह से इसकी चपेट में आकर दो से तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुंबद के अटके हिस्से को नीचे लाने के संबंध में ASI के DG को पत्र लिखेंगे।
वहीं, एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण दिल्ली से रवाना होने वाली कम से कम 40 और यहां आने वाली 30 उड़ानों में विलंब हुआ। यहां आने वाली कम से कम पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 17.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...