इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|11:21|IST
ताजा खबर

दिल्ली के साथ नोएडा की हवा भी हुई जहरीली, NCR में 400 के पार AQI

Updated: digiana.com | Nov 03, 2022, 11:12 AM IST

दिल्ली के साथ नोएडा की हवा भी हुई जहरीली, NCR में 400 के पार AQI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। दिल्ली-एनसीआर इलाकों में आज भी धुंध छाई है। दिल्ली में जहां वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई तो वहीं, नोएडा में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए प्रदूषण के साथ कोहरा डबल मुसीबत बन गया। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।
दिल्ली समेत अन्य राज्यों की सरकारों के तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को शहादरा में सबसे ज्यादा वायु गुणवत्ता सूचकांक 843 दर्ज किया गया। हालांकि, राजधानी में 6 बजे औसत AQI 400 के पार दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में AQI- 469 रहा। कई इलाकों में रियल टाइम AQI 500 के पार भी पहुंच गया।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर स्थिति में दर्ज हो रही है। ऐसे में कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट की ओर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू हो चुका है। प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले तमाम कामों पर प्रतिबंध लग गया है। ज्यादातर एडवाइजरी में एजेंसियां और डॉक्टर यही सलाह दे रहे हैं कि जब एक्यूआई 300 के अधिक हो जाए, तो सावधानी बरतें।
वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के निचले स्तर में बनी रहेगी। वैसे कल की तुलना में आज का एक्यूआई कुछ कम रहा। आज सुबह का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। लेकिन बाद में इसका स्तर और बढ़ गया। सुबह-सुबह नोएडा का एक्यूआई 393, और गुरुग्राम का 318 दर्ज किया गया।
एनसीपीसीआर ने साथ ही वायु प्रदूषण के चलते सरकार से बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों के बारे में जवाब मांगा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में प्रदूषण के ख़तरनाक स्तर के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा चिंता का विषय है।अभी तक दिल्ली की राज्य सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। बच्चे स्कूल आने जाने में, खेल के मैदानों में जहरीली हवा के प्रकोप में हैं। ये लापरवाही ग़लत है, इस पर @NCPCR_नोटिस जारी कर रहा है।




सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.