इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 May, 2024|19:07|IST
ताजा खबर

पहले बिल्डर ने ठगा और अब रेरा के आदेश को ठेंगा दिखा रहा है प्रशासन

Updated: digiana.com | Jul 18, 2021, 06:01 PM IST

पहले बिल्डर ने ठगा और अब रेरा के आदेश को ठेंगा दिखा रहा है प्रशासन

ग्वालियर, बिल्डरों पर लगाम कसने के लिए बनाए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी(रेरा) भी कारगर नहीं हो पा रहा है। इसके गठन के पीछे मकसद था कि अपने घर का सपना देखने वालों को समय पर उन्हें उनका आशियाना मिल सके लेकिन रेरा के आदेशों को अफसर तवज्जो नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अपना घर बनाने के लिए भारी भरकम राशि फंसा चुके लोग अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
मामला साल 2012 का है। यहां सिटी सेंटर स्थित मधुवन एंक्लेव में रहने वाली निशा भटनागर ने 2012 में हेल्थी बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड जिस का संचालन राजीव सिंह भदोरिया करते हैं, फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। बाद में इस कंपनी में कुछ और पार्टनर शामिल हो गए और इसका नाम साईं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर हो गया। बिल्डर ने निशा भटनागर सहित अन्य ग्राहकों से ग्वालियर में रमौआ बांध के पास बसंत कुंज के नाम से अपार्टमेंट में फ्लैट देने का वादा किया। ग्राहकों द्वारा बार-बार बिल्डर से संपर्क किए जाने के बाद भी जब उसने अपना वादा पूरा नहीं किया तो निशा भटनागर ने रेरा में आवेदन दिया। इस पर रेरा बिल्डर पर जुर्माना लगाते हुए ग्वालियर कलेक्टर को जुर्माना वसूली के आदेश जारी किए।
रेरा ने अपने आदेश में बिल्डर पर 4 लाख दो हजार  425 रुपए का जुर्माना वसूलने के लिए कलेक्टर ग्वालियर को आदेश जारी किए। रेरा का यह आदेश इस साल जून का है। महीने भर बाद भी इस मामले में जिला प्रशासन की तरफ से कोई पहल अब तक नहीं हुई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि वह इस मामले में कार्यवाही करेगा लेकिन कार्यवाही अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इधर बसंत कुंज के नाम से बनने वाले अपार्टमेंट में निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में निशा भटनागर सहित अन्य ग्राहक अपनी आंखों के सामने घर के सपनों को बिखरता देख रहे हैं।

सम्बंधित खबरें...
पंच क्रांति के जरिए प्रदेश सरकार करेगी समाज के सभी वर्गों...
[ Posted On digiana.com | Apr 16, 2023, 10:24 PM IST ]

ग्वालियर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में “अम्बेडकर महाकुंभ” में कहा कि इस सुअवसर पर हम प्रदेश के...

नेताजी के घर जश्न में चली गोली, एक की हालत गंभीर
[ Posted On digiana.com | Oct 02, 2022, 02:20 PM IST ]

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भाजयुमो के घर जश्न में फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। डांस...

हथेली पर लिखकर ले गई थी उत्तर, BEd की एग्जाम में पकड़ी गई
[ Posted On digiana.com | Sep 15, 2022, 04:11 PM IST ]

ग्वालियर: बीएड की छात्रा नक़ल करती पकड़ी गई है। उसका नकल करने का तरीका इतना अजीबोगरीब था, जिसे देखकर सब चौंक गए। मामला...

मेडिकल छात्रों की दबंगई, CSP का मोबाइल छीनकर फेंका
[ Posted On digiana.com | Sep 14, 2022, 11:15 AM IST ]

ग्वालियर: नशे में धुत मेडिकल छात्रों को रोकककर पूछताछ करने पर आईपीएस अधिकारी से अभद्रता की गई गई। घटना मध्यप्रदेश के...

दहेज़ प्रताड़ना से परेशान महिला ने छत से कूदकर दी जान, सामने...
[ Posted On digiana.com | Sep 12, 2022, 06:45 PM IST ]

ग्वालियर: ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने छत से कूदकर जान दे दी है। ससुरालवाले दहेज़ में दो लाख रुपये और...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.