इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|11:20|IST
ताजा खबर

हथेली पर लिखकर ले गई थी उत्तर, BEd की एग्जाम में पकड़ी गई

Updated: digiana.com | Sep 15, 2022, 04:11 PM IST

हथेली पर लिखकर ले गई थी उत्तर, BEd की एग्जाम में पकड़ी गई

ग्वालियर: बीएड की छात्रा नक़ल करती पकड़ी गई है। उसका नकल करने का तरीका इतना अजीबोगरीब था, जिसे देखकर सब चौंक गए। मामला मध्य्प्रदेश के ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी का है। यहां बीएड सेकंड इयर की परीक्षा देने आई छात्रा अपनी हथेली पर 15 प्रश्नों के उत्तर लिखकर आई थी। उसे पकड़ने पर सबसे बड़ी समस्या सामग्री जब्त करने की आई। इस पर उसकी हथेली की कॉपी इमेज लेकर जब्त की गई। अब कॉलेज की समिति के सामने केस को रखा जाएगा।
 दरअसल, जीवाजी यूनिवर्सिटी में बुधवार को बीएड के सेकंड इयर की परीक्षा थी। दोपहर दो बजे से हिंदी का पेपर था, जिसमें 1200 छात्र शामिल हुए थे। इस दौरान एक परीक्षा हॉल में ड्यूटी कर रही महिला पर्यवेक्षक को छात्रा स्मृति कुमारी पर बार-बार हथेली देखने से शक हुआ। महिला पर्यवेक्षक छात्रा के पास पहुंची तो उसके बाएं हाथ की हथेली में प्रश्नों के उत्तर लिखे मिले। छात्रा ने सलीके से हथेली से उंगलियों तक लिखा था।
महिला पर्यवेक्षक ने स्मृति कुमारी के खिलाफ नकल केस तैयार कराया। नियम के मुताबिक नकल किस माध्यम से की गई है, वह सामग्री जब्त की जाती है। इस केस में नकल की सामग्री हथेली थी, जिसे जब्त करना था। समस्या थी कि हथेली को कैसे जब्त कर सकते थे? समाधान के रूप में हथेली की फोटो कॉपी कराई गई। अब हाथ की फोटो कॉपी करके मूल कॉपी से उसे लगाया गया है। केस बनाने के बाद छात्रा को दूसरी कॉपी दे दी गई।
जब पर्यवेक्षक ने चेक किया तो हथेली से लेकर उंगली तक करीब 15 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर लिखे थे। एक-एक उंगली पर तीन-तीन उत्तर लिखे थे। शब्द बेहद छोटे थे, लेकिन इतने स्पष्ट थे कि साफ समझ में आ रहे थे। हैरत की बात यही है कि परीक्षा में उसमें से कई प्रश्न पूछे भी गए थे। संभवत: इस तरह की नकल का यह पहला प्रकरण बताया जा रहा है।


सम्बंधित खबरें...
पंच क्रांति के जरिए प्रदेश सरकार करेगी समाज के सभी वर्गों...
[ Posted On digiana.com | Apr 16, 2023, 10:24 PM IST ]

ग्वालियर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में “अम्बेडकर महाकुंभ” में कहा कि इस सुअवसर पर हम प्रदेश के...

नेताजी के घर जश्न में चली गोली, एक की हालत गंभीर
[ Posted On digiana.com | Oct 02, 2022, 02:20 PM IST ]

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भाजयुमो के घर जश्न में फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। डांस...

मेडिकल छात्रों की दबंगई, CSP का मोबाइल छीनकर फेंका
[ Posted On digiana.com | Sep 14, 2022, 11:15 AM IST ]

ग्वालियर: नशे में धुत मेडिकल छात्रों को रोकककर पूछताछ करने पर आईपीएस अधिकारी से अभद्रता की गई गई। घटना मध्यप्रदेश के...

दहेज़ प्रताड़ना से परेशान महिला ने छत से कूदकर दी जान, सामने...
[ Posted On digiana.com | Sep 12, 2022, 06:45 PM IST ]

ग्वालियर: ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने छत से कूदकर जान दे दी है। ससुरालवाले दहेज़ में दो लाख रुपये और...

ग्वालियर से गिरफ्तार मिर्ची बाबा, महिला ने लगाया था दुष्कर्म...
[ Posted On digiana.com | Aug 09, 2022, 11:46 AM IST ]

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पुलिस ने मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.