इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|00:22|IST
ताजा खबर

शिवराज सरकार पर कांग्रेस का हमला, सदन से भागना बीजेपी की पुरानी आदत

Updated: digiana.com | Aug 13, 2021, 04:55 PM IST

शिवराज सरकार पर कांग्रेस का हमला, सदन से भागना बीजेपी की पुरानी आदत

ग्वालियर,  प्रदेश की शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस ने एक के बाद एक सरकार पर आरोप लगाए। कांग्रेस नेता और पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा शिवराज सरकार सच का सामना करने से डरती है और यही वजह है कि सदन से भागना उसकी पुरानी आदत है।
यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने कहा हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा के मानसून सत्र में शिवराज सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई। कांग्रेस ने कहा पार्टी जिन मुद्दों पर चर्चा कराना चाहती थी, उन पर चर्चा ही नहीं कराई गई। पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार में विधानसभा सत्र का सिलसिलेवार ब्यौरा रखते हुए कहा शिवराज सरकार ने पहला सत्र 24 से 27 मार्च 2020 को बुलाया था। यह सत्र 3 दिन चलना था लेकिन एक ही दिन चल सका। इसी तरह दूसरा सत्र 17 दिसंबर 2020 से 17 जनवरी 2021 के बीच होना था। नियमानुसार यह सत्र 32 दिन चलना था लेकिन सिर्फ 6 दिन ही चल सका। इसके बाद एक और सत्र सिर्फ तेरह  दिन चलाया गया। हाल ही में समाप्त हुआ मानसून सत्र 4 दिनों के लिए था लेकिन उसे भी 3 घंटे में ही खत्म कर दिया गया।
कांग्रेस ने इसके साथ ही हाल ही में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा बाढ़ में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार भी सामने आ गया। शिवराज सरकार के कार्यकाल में पिछले 15 सालों में बने पुल एक एक कर पानी में बह गए। कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समय सिंध नदी पर बने पुल अब भी सलामत हैं जबकि शिवराज सरकार द्वारा बनाए गए पुल पानी में बह गए। वहीं कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा ग्वालियर चंबल संभाग में बाढ़ से 10000 करोड रुपए का नुकसान हुआ है और प्रभावितों को अब भी राशन पानी का इंतजार है। उन्होंने कहा सरकारी मदद और अनाज अब तक श्योपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंच सका है। अगर सामाजिक संस्थाएं भोजन और अनाज नहीं बांटतीं तो लोग अब तक भूखे मर चुके होते।

सम्बंधित खबरें...
पंच क्रांति के जरिए प्रदेश सरकार करेगी समाज के सभी वर्गों...
[ Posted On digiana.com | Apr 16, 2023, 10:24 PM IST ]

ग्वालियर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में “अम्बेडकर महाकुंभ” में कहा कि इस सुअवसर पर हम प्रदेश के...

नेताजी के घर जश्न में चली गोली, एक की हालत गंभीर
[ Posted On digiana.com | Oct 02, 2022, 02:20 PM IST ]

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भाजयुमो के घर जश्न में फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। डांस...

हथेली पर लिखकर ले गई थी उत्तर, BEd की एग्जाम में पकड़ी गई
[ Posted On digiana.com | Sep 15, 2022, 04:11 PM IST ]

ग्वालियर: बीएड की छात्रा नक़ल करती पकड़ी गई है। उसका नकल करने का तरीका इतना अजीबोगरीब था, जिसे देखकर सब चौंक गए। मामला...

मेडिकल छात्रों की दबंगई, CSP का मोबाइल छीनकर फेंका
[ Posted On digiana.com | Sep 14, 2022, 11:15 AM IST ]

ग्वालियर: नशे में धुत मेडिकल छात्रों को रोकककर पूछताछ करने पर आईपीएस अधिकारी से अभद्रता की गई गई। घटना मध्यप्रदेश के...

दहेज़ प्रताड़ना से परेशान महिला ने छत से कूदकर दी जान, सामने...
[ Posted On digiana.com | Sep 12, 2022, 06:45 PM IST ]

ग्वालियर: ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने छत से कूदकर जान दे दी है। ससुरालवाले दहेज़ में दो लाख रुपये और...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.