इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|21:43|IST
ताजा खबर

शिया धर्मगुरु के राजनीति छोड़ने के ऐलान के बाद ईराक में भड़की हिंसा, 20 की मौत

Updated: digiana.com | Aug 30, 2022, 03:18 PM IST

शिया धर्मगुरु के राजनीति छोड़ने के ऐलान के बाद ईराक में भड़की हिंसा, 20 की मौत

नई दिल्ली, इराक में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। देश में छाया राजनीतिक संकट और गहरा गया है। सोमवार को पावरफुल शिया मुस्लिम धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। बगदाद में धर्मगुरु के समर्थकों और ईरान समर्थित लोगों के बीच झड़पें हो गईं। हिंसा में आठ 20 की मौत हो गई इराक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने कैबिनेट का सत्र निलंबित कर दिया।
भीड़ ने राष्ट्रपति भवन और सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया है। अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से ग्रीन जोन से बाहर निकाला गया। देश में गृहयुद्ध जैसे हालात है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पूरे इराक में कर्फ्यू लगाना पड़ा है और पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात कर दी गई है।
बगदाद में अमेरिकी एंबेसी के पास इराकी कत्युषा रॉकेट दागे गए। बगदाद में लगतार धमाकों की आवाजें आ रही हैं। एक रॉकेट अमेरिका एंबेसी के पास गिरने की भी खबर है। हालात किस कदर बिगड़ गए इस बात का अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि बगदाद के राष्ट्रपति आवास और सरकारी भवनों पर भी रॉकेट दागे गए हैं। बगदाद के सेंट्रल जोन इलाके में रॉकेट से हमला किए जाने की खबर है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को मौलवी के राजनीति छोड़ने के फैसले से उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई और वे सड़कों पर उतर आए। इन लोगों की तेहरान समर्थित लोगों के साथ झड़प हो गई। उन्होंने बगदाद के ग्रीन जोन के बाहर एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। बता दें कि इस इलाके में मंत्रालयों और दूतावासों में रहने वालों के घर हैं।
यह पहली बार नहीं है जब अल-सद्र ने अपने संन्यास की घोषणा की है। अल सद्र इससे पहले भी सन्यास की घोषणा कर चुके हैं। कई लोगों ने अल-सदर के इस कदम को वर्तमान गतिरोध के बीच प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बढ़त हासिल करने का एक और प्रयास करार दिया है। वहीं कई लोगों ने आशंका जतायी है कि इस बार के उनके कदम से देश की स्थिति और बिगड़ सकती है।
शिया धर्मगुरु सदर ने इराक में दशकों के संघर्ष और प्रतिबंधों से उबरने के प्रयास और सांप्रदायिक संघर्ष, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से निपटने के लिए अपने समर्थकों के साथ आंदोलन किया है। सदर ने इराकी राजनीति पर यूएस और ईरानी प्रभाव का विरोध करके देश में व्यापक समर्थन प्राप्त किया है। सदर अब जल्द चुनाव कराने और संसद को भंग करने की मांग कर रहे थे।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.