नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के बीच चीन ने प्रतिबन्ध हटा दिए है, जो दुनिया के लिए खतरा बन गए है। हाल ही में चीन से इटली पहुंची दो फ्लाइट्स में तब हड़कंप मच गया जब आधे से ज्यादा यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे इटली में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं। इससे चीन से दूसरे देशों में कोरोना फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
कोरोना से बीमार यात्रियों की ये दो उड़ानें सोमवार को चीन से इटली के मालपेंसा हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। मालपेंसा हवाई अड्डे पर इतनी बड़ी संख्या में चीनी यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से इटली के आधिकारियों में खलबली मच गई। खबर मिलने के तुरंत बाद इटली सरकार हरकत में आई और चीन से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य कोरोना जांच के नियम लागू कर दिए।
इसके साथ ही इटली के स्वास्थ्य मंत्री ओरजीओ शिलाची ने बताया कि ट्रांजिट पर भी चीन से इटली आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इटली के मालपेंसा एयरपोर्ट पर 26 दिसंबर को चीन से आई पहली फ्लाइट में 92 यात्रियों में से 35 (38%) और दूसरी फ्लाइट के 120 यात्रियों में से 62 (52%) लोग टेस्ट करने पर कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
उधर, चीन देश में बड़े पैमाने पर कोरोना मरीज मिलने के बावजूद पाबंदियों में ढील दे रहा है। उसने नए साल में कोविड के खतरे का स्तर 'ए' से घटाकर 'बी' करने का फैसला किया है। इससे कोरोना मरीज को क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं होगी।
चीन ने यह भी एलान किया है कि अगले माह शुरू होने वाले चीनी लूनार नव वर्ष अवकाश में विदेश भ्रमण के इच्छुक लोगों को वह लाखों की तादाद में साधारण पासपोर्ट व वीजा जारी करेगा। इससे समूची दुनिया में कोविड नए सिरे से फैलने का खतरा बढ़ गया है।
उधर, ट्रेवल कंपनियों Trip.com और Qunar के अनुसार चीन द्वारा ढील के बाद चीनी यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग व इससे संबंधित सर्च में पांच से आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। चीनी लोगों ने जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा में रुचि दिखाई।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: अमेरिका में आए बर्फीले तूफान ने सब कुछ अस्त व्यस्त कर रख दिया है। जानकारों का कहना है कि ये बर्फीला तूफान...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...