इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|01:16|IST
ताजा खबर

यूपी के डॉन ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, मंत्री बोले- हाफिज सईद के घर के बाहर कराया था विस्फोट

Updated: digiana.com | Dec 14, 2022, 07:01 PM IST

यूपी के डॉन ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, मंत्री बोले- हाफिज सईद के घर के बाहर कराया था विस्फोट

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने भारत पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के घर के बाहर ब्लास्ट कराने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान उत्तर प्रदेश के एक माफिया डॉन के नाम से घबराया हुआ है। स्थिति यह है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने खुद यूपी की जेल में बंद उस माफिया डॉन का नाम लिया है। सनाउल्लाह का कहना है कि यह माफिया डॉन भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट है और इसी ने लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद के लाहौर स्थित घर के बाहर 23 जून, 2021 को विस्फोट कराया था।
पिछले साल जून में हाफिज सईद के घर के बाहर ये धमाका हुआ था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 पुलिसकर्मी समेत 24 लोग जख्मी हुए थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इससे सड़क पर चार फुट गहरा और आठ फुट चौड़ा गड्ढा हो गया था। इससे आसपास के कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा था।
पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने पंजाब काउंटर टेररिज्म के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ था। इस दौरान उनके साथ पंजाब काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर जनरल इमरान महमूद भी मौजूद थे और उन्होंने भी बबलू श्रीवास्तव का नाम उस विस्फोट के लिए लिया और उसे मास्टरमाइंड बताया।
दोनों ने कहा कि बबलू रॉ का फ्रंट मैन है और वह रॉ के टेरर फाइनेंसिंग और फैसिलेटिंग नेटवर्क को चलाता है। इमरान महमूद ने संजय कुमार तिवारी नाम के एक और व्यक्ति के रॉ ऑपरेटर होने का दावा किया। उन्होंने संजय कुमार तिवारी को बबलू श्रीवास्तव के टेरर नेटवर्क का सुपरवाइजर बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय तिवारी समी उल हक और नवीद अख्तर का हेंडलर था, जिन्होंने इस विस्फोट को अंजाम दिया था।
माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव का असली नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। उनका घर आम घाट कॉलोनी में था। उसके पिता विश्वनाथ प्रताप श्रीवास्तव जीटीआई में प्रिंसिपल थे। बबलू का बड़ा भाई विकास श्रीवास्तव आर्मी में कर्नल है। फिलहाल बबलू श्रीवास्तव एक अधिकारी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह जून 1999 से ही सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। जुर्म की दुनिया में उसने कॉलेज लाइफ से ही एंट्री मारी थी।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.