नई दिल्ली, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर धमाका हुआ है। जुमे के दिन शिक्षण संस्थान में हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 35 लोग इस घटना में जख्मी हुए है। पुलिस ने बताया कि हमले की ज़िम्मेदारी लेने को लेकर तत्काल कोई दावा नहीं किया गया है। इससे पहले जुमे के दिन ही काबुल की एक मस्जिद में धमाका हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार सुबह विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये धमाका दशती बारची इलाके में एक शिक्षा केंद्र के अंदर हुआ है। तालिबान की ओर से गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि धमाका तड़के हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 19 लोगों की मौत की खबर है।
काबुल में शिक्षा केंद्र के अंदर हुए धमाके की किसी ने अभी जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान की ओर से एक साल पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद इस तरह हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस्लामिक स्टेट समूह तालिबान का एक बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। पहले भी हमलों में मस्जिदों और विशेष रूप से अफगानिस्तान के शिया समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया गया है।
धमाका इतना तेज था कि मारे गए लोगों के क्षत-विक्षत शव मौके पर बिखर गए। चारों तरफ धुआं फैल गया। धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। धमाके में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें दूतावास के पास स्थित एस्टीकलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इससे पहले काबुल में 23 सितंबर को भी धमाका हुआ था। ये धमाका काबुल में एक मस्जिद के पास हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। इस धमाके में 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी। इससे पहले सितंबर महीने की शुरूआत में भी हेरात शहर के पास एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...