इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|22:18|IST
ताजा खबर

रूस ने फिर कीव पर किए ड्रोन अटैक, 100 टाउन की बिजली गुल

Updated: digiana.com | Oct 17, 2022, 05:55 PM IST

रूस ने फिर कीव पर किए ड्रोन अटैक, 100 टाउन की बिजली गुल

नई दिल्ली, रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए है। दरअसल, क्रीमिया ब्रिज के ब्लास्ट के बाद रूस बौखला गया है। लिहाजा रूसी सैनिक यूक्रेन पर एक के बाद एक हमले कर रहे हैं। सोमवार तड़के कीव पर कामिकेज़ ड्रोन से जबरदस्त अटैक किया गया। इस हमले पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, यह हमला रूस की हताशा को दिखाता है। बताया गया कि लगभग 6:35 बजे पहले विस्फोट से कुछ समय पहले कीव में हवाई हमले का सायरन बजाया गया था।
यूक्रेन के पीएम ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने उनके तीन रीजनों पर ड्रोन से हमले किए हैं। इस अटैक में उनके कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्टर तबाह हो गए हैं। इतना ही नहीं, इस हमले में करीब 100 टाउन की बिजली गुल हो गई है। इन विस्फोटों से आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि ड्रोन हमले से केंद्रीय शेवचेनकिव्स्की जिले में आग लग गई और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसी के साथ निवासियों को शरण लेने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "अग्निशमन विभाग काम कर रहा है. कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।"
यूक्रेन ने कहा कि ये अटैक ईरान द्वारा तैयार 'आत्मघाती ड्रोन' द्वारा किए गए हैं. जो पहले अपने टारगेट पर जाते हैं और वहां विस्फोट करते हैं। उधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने पूरे यूक्रेन में सैन्य ठिकानों और एनर्जी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा हमला किया है।
गौरतलब है कि रूस ने 10 अक्टूबर को कीव और अन्य शहरों पर जबरदस्त बमबारी की थी। हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए और 105 अन्य घायल हो गए. मॉस्को ने 11 अक्टूबर को और हमले किए। इन हमलों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  ने प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा था कि क्रीमिया पुल ब्लास्ट के जवाब में यह हमले किए गए। वहीं पुतिन ने शुक्रवार को संतोष व्यक्त किया था और कहा था कि यूक्रेन पर "अभी के लिए" और बड़े हमलों की कोई आवश्यकता नहीं है।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.