नई दिल्ली, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने जन्माष्टमी मनाने के बाद बछ बारस पर गौ पूजा की। उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह लंदन में गौ माता की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सनातन धर्म व संस्कृति की विशेषताओं की चर्चा हो रही है।
वीडियो की शुरुआत में सुनक पवित्र जल चढ़ाने के बाद हाथ में पीतल का बर्तन लेकर उठते दिखाई दे रहे हैं। दंपति के पास खड़े पुजारी फिर उन्हें अगले अनुष्ठान के बारे में बताते हैं। वीडियो में आगे देख सकते हैं कि सुनक और उनकी पत्नी दोनों गाय की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाय को रंगों और हाथों के निशान से सजाया गया है।
बछ बारस का पर्व 23 अगस्त को मनाया गया था। इस मौके पर गाय व बछड़े की पूजा कर मन्नत मांगी जाती है। भारत में यह पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इससे पहले ऋषि सुनक जन्माष्टमी के मौके पर पत्नी के साथ कृष्ण मंदिर पहुंचे थे। उस दौरान भी उनका वीडियो सामने आया था।
गौरतलब है कि 42 वर्षीय सुनक 11 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रभारी रहे हैं और उन्होंने फरवरी 2022 से जुलाई 2022 के बीच देश के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। सुनक विदेश सचिव लिज ट्रस के खिलाफ ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए दो उम्मीदवारों में से एक हैं. कई घोटालों और गलत कदमों के खिलाफ दर्जनों मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद बोरिस जॉनसन को अपना पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी एक नए नेता का चयन कर रही है। पार्टी के सदस्य अगले महीने यह तय कर लेंगे कि कौन प्रधानमंत्री का पद संभालेगा।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...