नई दिल्ली, जर्मनी के पायलटों के हड़ताल पर जाने से दुनियाभर की यात्राओं पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण लुफ्थांसा एयरलाइंस को अपनी 800 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है। इन उड़ानों के निरस्त होने से 1 लाख 30 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। जर्मनी में पायलट अपनी मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल पर हैं। उड़ान निरस्त होने से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बीती रात यात्रियों ने हंगामा किया। इसके कारण एयरपोर्ट पर आवाजाही में बाधा पड़ी।
लुफ्थांसा एयरलाइंस ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति ने कहा, हड़ताल से 1 लाख 30 हजार यात्री प्रभावित हो सकते हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सैलरी में इजाफे को लेकर बातचीत फेल हो गई है और लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलट गुरुवार की आधी रात के बाद से 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। इससे यात्रियों और कार्गो दोनों सेवाएं प्रभावित होंगी। एयरलाइंस ने कहा कि गुरुवार को भी कई उड़ाने रद्द कर दी गईं थीं।
आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि रात करीब 12 बजे 150 से ज्यादा लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट नं. 1 व टर्मिनल नंबर 3 के सामने जमा हो गई। ये लोग लुफ्थांसा की फ्रेंकफर्ट व म्युनिख की उड़ानें निरस्त होने के कारण यात्रियों का पैसा रिफंड करने या वैकल्पिक उड़ान की मांग कर रहे थे।
पायलट यूनियन ने अपने 5 हजार से ज्यादा पायलटों के लिए इस साल 5.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि और उसके बाद महंगाई में भारी इजाफे के लिए मुआवजे की मांग की है। लुफ्थांसा एयरलाइंस कंपनी इस साल पहले भी कई बार सुरक्षाकर्मियों और ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल की वजह से कई बार परेशानियों में फंस चुकी है।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...