नई दिल्ली, श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश के आर्थिक हालात खराब होते देख रहे हैं। आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे बांग्लादेश में सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 52% तक बढ़ा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1971 में आजादी के बाद पहली बार कीमतें इस स्तर पर पहुंची हैं। इससे गुस्साए लोगों ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किए। इस बीच बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई।
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पूरे दक्षिण एशियाई देश में पेट्रोल पंपों को घेर लिया है और ईंधन की कीमत में अभूतपूर्व वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, शेख हसीना सरकार ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने वैश्विक ऊर्जा की कीमतों में उछाल देखा गया है और पेट्रोल की कीमत में अचानक कमी आने की वजह से आर्थिक मंदी की आशंका भी बढ़ गई है।
दरअसल महंगाई के खिलाफ जब बांग्लादेश के लोगों का गुस्सा फूटा तो वहां की सड़कें धधकने लगीं। जैसे ही प्रदर्शनकारियों का सामना वहां की पुलिस से हुआ तो लोगों ने अपना आपा खो दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया और उस वक्त उन्हें जो भी सामान हाथ में मिला पुलिस की तरफ फेंकने लगे।
वहीं, बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार भी बुरी तरह से गिर रहा है और देश के आर्थिक संकट में जाने का खतरा मंडरा रहा है। जिससे बचने के लिए सरकार ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि कर देश की अर्थव्यवस्था से सब्सिडी बोझ को कम कर दिया है, सरकार को उम्मीद है, कि इस कदम से हालात सुधरेंगे। हालांकि, इससे महंगाई पर और दबाव पड़ेगा, जो पहले से ही 7 फीसदी से ऊपर चल रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...