नई दिल्ली, काबुल एयरपोर्ट पर हुए तीन धमाकों में कई अमेरिकी सैनिक सहित 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस हमले के बाद अमेरिका काफी सख्त नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस से आतंकियों को चेताते हुए कहा है कि उन्हें इन मौतों की कीमत चुकानी होगी। हम ये भूलेंगे नहीं, तुम्हें माफ नहीं किया जाएगा. हम चुन चुन कर शिकार करेंगे।
जो बाइडेन ने कहा कि हम अफगानिस्तान में रह रहे अपने अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे। साथ ही अपने सहयोगियों को भी निकालेंगे। हमारा मिशन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त अमेरिकी फौज को फिर से अफगानिस्तान भेजेंगे। जिन लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है वह यह जान लें हमलोग इसे माफ नहीं करने वाले हैं. ना ही इसे भूलने वाले हैं. हमलोग अब तुम्हारा शिकार करेंगे। तुम्हें इस हमले की कीमत चुकानी होगी।
उन्होंने आगे कहा अमेरिका उस ISIS नेता को अच्छे से जानता है जिसने यह हमला करवाया है। हमलोग रास्ता निकालेंगे और बिना बड़े सैन्य ऑपरेशन के भी उन्हें ढूंढ़ लेंगे, वो कहीं भी रहें। उन्होंने घोषणा की है कि अमेरिका किसी भी हालत में इस महीने के अंत तक अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को निकाल लेगा।
बाइडेन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हमें इस मिशन को हर हाल में पूरा करना होगा और हम ऐसा करेंगे। मैंने उनसे ऐसा करने का ही आदेश दिया है। हमलोग आतंकियों से डरने वाले नहीं है। हम उन्हें अपना मिशन किसी भी हाल में रोकने नहीं देंगे। हमलोग अपने सैनिकों और कर्मचारियों की निकासी जारी रखेंगे।
बाइडेन ने आगे कहा हमने आज जिन लोगों को खोया है उन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दी है। सुरक्षा की सेवा दूसरों की सेवा और अमेरिका की सेव में जान दी है। मेरा ऐसा कभी भी मानना नहीं रहा है कि अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार स्थापित कराने के लिए हमलोग अपने सैनिकों की कुर्बानी देते रहें। एक ऐसा देश जो अपने इतिहास में एक बार भी संयुक्त देश बन कर रह पाया हो। यही समय था 20 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने का।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...