नई दिल्ली, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर एफबीआई का छापा पड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाम बीच पर स्थित मार ए लागो पर एफबीआई के अधिकारियों ने रेड डाली है और इसे सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में है, जिन्हें ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था।
वहीं ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका के लिए काला वक्त है। एफबीआई के कर्मचारियों ने देश के 45 वें राष्ट्रपति के घर में जबरन दाखिल होकर जांच की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मेरे घर पर इस तरह का अघोषित छापा उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि छापे की यह कार्रवाई न्याय प्रणाली का गलत इस्तेमाल है। उन्होंने इसे रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला बताया और कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करें। उन्होंने इस घटना को एक हमले के तौर बताया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के बावजूद इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह न्याय तंत्र का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल करने जैसा है। यह कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2024 का चुनाव लड़ूं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्यूमेंट्स अपने साथ ले गए थे। हालांकि, अब तक इस आरोप की FBI की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि कई बड़े बॉक्स में यह दस्तावेज मार-ए-लीगो ले जाए गए थे। इसके बाद से ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ट्रम्प और उनके करीबियों पर नजर रख रहीं थीं। ये छापेमारी भी इन्हीं से जोड़कर देखी जा रही है।
जस्टिस डिपार्टमेंट डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ दो मामलों में जांच कर रहा है। पहला मामला 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को उलटने के प्रयास के मामले में और दूसरा दस्तावेजों को संभालने के संबंध में। अप्रैल मई में भी इस मामले में जांच एजेंसी ने फ्लोरिडा में ट्रम्प के करीबियों से पूछताछ की थी।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...