नई दिल्ली, मशहूर सिख नेता और बिजनेसमैन रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा के वैंकूवर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मलिक की आज सुबह ऑफिस जाते समय हत्या की गई। घटनास्थल से एक जलती हुई कार बरामद की गई। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर उनकी खुलेआम तारीफ़ की थी। इसके अलावा रिपुदमन सिंह मलिक का विवादों से पुराना नाता रहा है।
सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के सिखों और पंजाबियों को अलगावादी नेताओं से दूर रहने की नसीहत देने में जुटे हुए थे। हालांकि इससे पहले रिपुदमन सिंह खालिस्तान के हिमायती हुआ करते थे वहीं वक्त के साथ उनकी विचारधारा खालिस्तान से अलग हो गई और अब यहीं उनकी मौत की वजह बनती दिख रही है।
मलिक 1985 में एयर इंडिया की उड़ान कनिष्क में आतंकवादी बमबारी मामले में आरोपी था। हालांकि उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था, जिसमें 329 लोगों की जान चली गई थी। इस प्लेन ने कनाडा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।
बम धमाके के बाद भारत सरकार ने उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। हालांकि सबूतों के अभाव में वह साल 2005 में बरी हो गए थे। मलिक को साल 2020 में सिंगल एंट्री वीजा और 2022 में मल्टीपल एंट्री वीजा दिया गया। मलिक ने इसी साल मई-जून में भारत की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने भारत में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र में कई तीर्थ यात्रा की थी।
मलिक 1972 में कनाडा आए. मलिक ने कनाडा में खालसा स्कूल चलाया। स्कूल वैंकूवर शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा पंजाबी भाषा और संस्कृति पढ़ाता था। वह खालसा क्रेडिट यूनियन के संस्थापक भी थे। उन्होंने कैब ड्राइवर के रूप में भी कुछ दिन काम किया। मलिक कथित तौर पर आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े थे। मलिक बीसी, कनाडा के सतनाम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष थे।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...