नई दिल्ली, अमेरिकी सेना ने तय समय से पहले अफगानिस्तान छोड़ दिया है। दो दशक की जंग को ख़त्म कर अमेरिकी अपने देश लौट आई है। जो बाइडेन प्रशासन इसे एक अहम उपलब्धि मान रहा है, जबकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए शर्मनाक पल बताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पहली बार किसी अमेरिकी अभियान का इतना शर्मनाक अंत हुआ है।
अमेरिकी सेना की वापसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इतिहास में ये शर्मनाक पल है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी हथियार अफगानिस्तान में रह गए हैं उनकी तुरंत वापसी का प्रबंध होना चाहिए क्योंकि इनकी कीमत करीब 85 बिलियन डॉलर की बैठती है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हमारे हथियार वापस नहीं लौटाए जाते हैं तो हमें सैन्य बल के साथ धावा बोलना चाहिए और उन्हें वापस ले लेना चाहिए। वरना कम से कम उन सभी को बम से उड़ा देना चाहिए।, किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी मूर्खतापूर्ण तरीके से हम वहां से वापस लौटेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप के अलावा रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने भी इस फैसले को शर्मनाक बताया। निक्की हेली ने कहा कि इस तरह अमेरिकी नागरिकों को छोड़कर आ जाना पूरी तरह से गलत है। अगर किसी को कोई नुकसान होता है तो जो बाइडेन उसके जिम्मेदार होंगे। जो बाइडेन की इस हरकत पर चीन और रूस खुश हैं और मौके का फायदा उठाने में जुटे हैं।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद मुल्क में तालिबान का राज स्थापित हो गया है। उसकी अमेरिका समेत पूरी दुनिया में निंदा हो रही है और इसे बाइडेन प्रशासन का फेलियर माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में ही तालिबान के साथ बातचीत की थी और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का रास्ता साफ किया था।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...