नई दिल्ली, कोरोना के नए वैरिएंट ने दुनिया की नींद उड़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका से आए इस वायरस ने कई देशों में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। अब तक ये वैरिएंट 23 देशों में पहुंच चुका है जिसमें अमेरिका भी शामिल है। चौंकाने वाली बात ये है कि अमेरिका के कैलिफॉर्निया में जो शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित हुआ है उसे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन चीफ टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि 23 देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के केस सामने आए हैं। मामले बढ़ने के साथ इन देशों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। कोरोना का नया वैरिएंट काफी अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। यह सबसे पहले नवंबर में अफ्रीका में सामने आया था। अब तक 23 देशों में इसकी पुष्टि हो चुकी है।
इस वैरिएंट के अम्रीका में 1, ऑस्ट्रेलिया में 7, ऑस्ट्रिया में 1, बेल्जियम में 1, बोत्सवाना में 19, ब्राजील में 2, कनाडा में 6, चेक रिपब्लिक में 1, डेनमार्क में 4, फ़्रांस में 1, जर्मनी में 9, हॉन्ग कॉन्ग ओर इजराइल में 4, इटली में 9, जापान में 2, नीदरलैंड में 16, नाइजीरिया में 3, नॉर्वे में 3, पुर्तगाल में 13, सऊदी अरब में 1, स्पेन में 2, दक्षिण अफ्रीका में 77, स्वीडन में 3 और यूके में 22 केस है।
हालांकि भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक भी केस सामने नहीं आया है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि नया वैरिएंट भारत में न आए इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, भारत में कई संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन और एम्स्टर्डम से आए चार यात्री कोरोना संक्रमित मिले थे। इन सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...