नई दिल्ली, अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद वहां के हालात सामान्य होने की बाते सामने आ रही थी। लड़कियों को स्कूल जाने की भी इजाजत मिल गई थी। इसी बीच ताब्लिबनियों की क्रूरता एक बार फिर देखने को मिली है। अंदराब जिले के बगलान में तालिबानियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या दी और उसका शव बाजार में लटका दिया। जानकारी के मुताबिक़ स्थानीय लोग उसका शव लेकर गए है।
रिपोर्ट में बताया गया कि तालिबानी 20 जुलाई को अंदराब के कासा तारश इलाके में रहने वाले युवक के घर जा पहुंचे। उन्होंने युवक पर घर से बाहर आने के लिए दबाव डाला और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय निवासियों ने कहा कि तालिबानियों ने जिला भवन के सामने जमा हुए लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की।
तालिबान की ओर से की जा रही मनमानी हत्याओं को लेकर UNAMA की रिपोर्ट हाल ही में जारी हुई है। इसमें बताया गया है कि तालिबान अपने करार को लेकर प्रतिबद्ध नहीं है। पिछले 10 महीनों में दसियों पूर्व सुरक्षा बलों और कर्मचारियों की हत्या हुई है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने तालिबान से अपनी उन नीतियों को तुरंत बदलने का आह्वान किया है, जिनके तहत अफगान महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों व उनकी मौलिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष इकाई ने देश में अस्थिर स्थिति, विशेष रूप से वहां जारी आतंकवादी हमलों पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...