नई दिल्ली, अफगानिस्तान में फिर बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट राजधानी काबुल में रुसी दूतावास के पास हुआ है। इस हमले में दो रुसी राजदूत सहित 20 लोगों की मौत हो गई है। धमाका काबुल शहर के दारुल अमन इलाके में हुआ. इस इलाके में ही रूसी दूतावास है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. बता दें कि यह 72 घंटे में दूसरा बड़ा धमाका है।
लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका रूसी दूतावास के गेट के सामने हुआ। इसे एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि दूतावास के बाहर तैनात तालिबान के सुरक्षा गार्ड्स ने हमलावर को पहचान लिया था। उन्होंने उसे गोली भी मारी लेकिन अचानक ब्लास्ट हो गया।
इससे पहले शुक्रवार को एक भीड़ भरी मस्जिद में बम धमाका हुआ था. इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 23 लोग घायल हो गए थे। 72 घंटों के अंदर ब्लास्ट का यह दूसरा मामला है. तालिबानी अधिकारियों और एक स्थानीय चिकित्साकर्मी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेरात शहर की गुजारगाह मस्जिद में शुक्रवार दोपहर की नमाज के समय यह विस्फोट हुआ जब वहां काफी भीड़ थी। घटनास्थल के वीडियो में मस्जिद प्रांगण में शव बिखरे पड़े थे, जमीन पर खून के धब्बे नजर आ रहे थे। खौफ और सदमे में लोग चिल्ला रहे थे।
बता दें कि रूस उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भी काबुल में अपने दूतावास का संचालन जारी रखा है। हालांकि मॉस्को ने आधिकारिक तौर पर तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं दी है।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...