इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 14 May, 2024|16:47|IST
ताजा खबर

पुलिस के साए में वैक्सीनेशन, हंगामे के दौरान पुलिस से झूमाझटकी

Updated: digiana.com | Jul 08, 2021, 08:34 AM IST

पुलिस के साए में वैक्सीनेशन, हंगामे के दौरान पुलिस से झूमाझटकी

उज्जैन, पुलिस के साए में वैक्सीनेशन सेंटर्स पर टीका लगवाने पहुंची भीड़ और गुस्साए लाेगों ने जमकर हंगामा किया, हंगामे के दौरान पुलिस से झूमाझटकी भी हुई, इस दौरान 3 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
उज्जैन में वैक्सीनेशन के दौरान हालात इतने बिगड़े कि पुलिस की मौजूदगी में वैक्सीनेशन कराना पड़ा। यहां 4 सेंटरों पर भीड़ उमड़ी, इस दौरान विवाद की भी स्थिति बनी गयी पुलिस से ही झूमाझटकी भी हुई, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, कोरोना से बचाव के लिए पहुंची भीड़ में गाइड लाइन की भी धज्जियां उड़ाई गईं, न तो किसी के चहरे पर मास्क था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग ही नजर आई। वैक्सीनेशन अभियान के तहत यहां 7 और 8 जुलाई को फर्स्ट व सेकेंड डोज लगाए जाने थे। इसके चलते सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई सेंटरों पर लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं कई जगह वैक्सीनेशन को ही रोकना पड़ा। यहां बम्बाखाना स्थित कालिदास स्कूल कैंसर यूनिट, ऋषि नगर का सरस्वती स्कूल सेंटर और जीडीसी कॉलेज समेत ग्रामीण इलाके खिलचीपुर में भी भीड़ रही। इसके अलावा, नागझिरी के इंदिरा नगर में सेंटर पर विवाद हो गया। भीड़ के कारण आईटीआई सेंटर पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर स्थिति संभालने पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने झूमाझटकी की। पुलिस ने तीन लोगों काे हिरासत में लिया है। उज्जैन में पुलिस के साए में वैक्सीनेशन:सेंटर्स पर टीका लगवाने पहुंची भीड़, गुस्साए लाेगों ने किया हंगामा, पुलिस से झूमाझटकी के बाद  3 लोग हिरासत में भी लिए उज्जैन2 घंटे पहले वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ पहुंच गई। उज्जैन में वैक्सीनेशन सेंटरों पर बुधवार को हंगामा हो गया। हालत ये हो गई कि पुलिस तक बुलानी पड़ी। अब पुलिस की मौजूदगी में वैक्सीनेशन किया गया। यहां 4 सेंटरों पर भीड़ उमड़ी। इस दौरान विवाद की भी स्थिति बनी। पुलिस से ही झूमाझटकी हुई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोरोना से बचाव के लिए पहुंची भीड़ में गाइड लाइन की भी धज्जियां उड़ाई गईं। न तो किसी के चहरे पर मास्क था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग ही नजर आई। वैक्सीनेशन अभियान के तहत यहां 7 और 8 जुलाई को फर्स्ट व सेकेंड डोज लगाए जाने हैं। इसके चलते सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई सेंटरों पर लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं कई जगह वैक्सीनेशन को ही रोकना पड़ा। यहां बम्बाखाना स्थित कालिदास स्कूल कैंसर यूनिट, ऋषि नगर का सरस्वती स्कूल सेंटर और जीडीसी कॉलेज समेत ग्रामीण इलाके खिलचीपुर में भी भीड़ रही। इसके अलावा, नागझिरी के इंदिरा नगर में सेंटर पर विवाद हो गया। भीड़ के कारण आईटीआई सेंटर पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर स्थिति संभालने पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने झूमाझटकी की। पुलिस ने तीन लोगों काे हिरासत में लिया है। कालिदास स्कूल सेंटर पर भीड़ पहुंच गई। गाइडलाइन की धज्जियां बुधवार को कालिदास स्कूल में लोगों की भीड़ पहुंच गई। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही लोगों ने चेहरे पर मास्क ही लगाए थे। जिन लोगों ने लगाया था, उनमें से कई लोगों ने ठीक तरह से मास्क नहीं लगाए थे।
टीका लगवाने आईं सुनीता मगरिया ने बताया कि भीड़ देखकर वैक्सीन लगवाने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं, टीका लगवाने आईं सरिता आठिया ने कहा कि पहला डोज लगवाना था, लेकिन सेंटर पर पहुंचे, तो टोकन बट चुके थे। हमारा नंबर ही नहीं आया। कई लोगों को सेंटर पर घंटों इंतजार भी करना पड़ा। वहीं, एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि यहां सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर 1 बजे तक नंबर नहीं आया। वहीं, टीकाकरण अधिकारी केसी परमार ने बताया कि मंगलवार शाम जिले के लिए 14400 कोवीशील्ड डोज मिले थे। इसके अलावा 4 हजार कोवैक्सिन डोज स्टॉक में थे। दोनों डोज साथ में लगवाने का निर्णय लिया था। सभी वर्ग को एक साथ बुलवा लिया था, लेकिन सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। ऐसे में कई जगह विवाद की स्थिति बन रही है। हम कलेक्टर से बात करके होमगार्ड या पुलिस की सुरक्षा के लिए बात करेंगे।

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST ]

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.