इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|03:41|IST
ताजा खबर

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

Updated: digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने पर डांस करती दिख रही है। हैराने की बात तो ये है कि मंदिर में ही तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने यहां डांस किया और इसका वीडियो बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन दोनों सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
फिल्मी गाने पर सुरक्षाकर्मी मस्ती में मटकीं-थिरकीं और अपना वीडियो बनाया. महाकाल मंदिर के विश्रामधाम कैम्पस में सुरक्षाकर्मी वर्षा नवरंग और पूनम सेन फिल्मी सॉन्ग्स पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए मंदिर प्रशासक ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों महिला कर्मियों की पहचान की। इस दौरान पता चला कि मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी पूनम सेन और वर्षा नवरंग ने ये वीडियो बनाया है।
इस पूरे प्रकरण पर उज्जैन एसडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि महाकाल मंदिर की दो सुरक्षाकर्मियों द्वारा मंदिर में ही बॉलीवुड गानों पर डांस करके वीडियो अपलोड किया गया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में पहले भी इस तरह के वीडियो बनाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसी वजह से गर्भगृह और नंदी हॉल में मोबाइल पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी की नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। यही वजह है कि आम लोग भी ऐसे नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।



 

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

महाकाल मंदिर में भड़की चिंगारी, आग पर पाया काबू
[ Posted On digiana.com | Jul 22, 2022, 12:26 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के ऊज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बीती रात आग लगने से अफरा-तफअ री मच गई।...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.