इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 June, 2023|16:46|IST
ताजा खबर

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के प्रीमियम रेट

Updated: digiana.com | May 26, 2022, 05:01 PM IST

  एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के प्रीमियम रेट

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल कार और बाइक के महंगे होने की वजह इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की है। केंद्र सरकार ने बुधवार को थर्ड पार्टी मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के प्रीमियम रेट में इजाफा कर दिया है।
केंद्र सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद अब कार के इंजन के हिसाब से बीमा कराने के लिए ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के संबंध में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में इससे पहले साल 2019-20 के लिए बढ़ोतरी की गई थी। इसमें बताया गया कि बीमा प्रीमियम की नई दरें एक जून 2022 से प्रभावी हों जाएंगी।
मंत्रालय के रिवाइज्ड रेट्स के मुताबिक एक हजार सीसी क्षमता इंजन वाली प्राइवेट कारों के लिए प्रीमियम 2094 रुपये होगा जो वर्ष 2019-20 में 2072 रुपये था। इसी प्रकार 1000 से 1500 सीसी इंजन की निजी कारों के लिए अब 3221 रुपये के बजाय 3416 रुपये प्रीमियम देना होगा। हालांकि 1500 से अधिक सीसी की निजी कारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में कमी की गई है और यह 7,897 रुपये से घटकर 7890 रुपये हो जाएगा।
दोपहिया वाहन चालकों को भी इससे निजात नहीं मिलने जा रही है। नई टू व्हिलर खरीदने पर भी थर्ड पार्टी प्रीमियम के लिए 17% ज्यादा रकम चुकानी होगी। वहीं, 150 सीसी से ज्यादा की बाइक पर प्रीमियम में 15% तक बढ़ोतरी की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक कमर्शियल गुड्स व्हीकल्स पर थर्ड पार्टी प्रीमियम में मामूली बढ़ोतरी की जा रही है।

सम्बंधित खबरें...
 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 02:15 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
[ Posted On digiana.com | Dec 07, 2022, 11:02 AM IST ]

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, FD की ब्याज दरों में हुआ बदलाव...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2022, 03:07 PM IST ]

नई दिल्ली,  प्राइवेट सेक्टFर के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की...

नौकरी करने वालों को लगा बड़ा झटका, EPFO ने ब्याज दरों में की कटौती...
[ Posted On digiana.com | Mar 12, 2022, 02:19 PM IST ]

नई दिल्ली, होली से प्रोविडेंट फंड सब्सक्राइबर्स को बड़ा झटका दिया गया है। प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती...

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, अगले वित्त वर्ष...
[ Posted On digiana.com | Feb 10, 2022, 03:53 PM IST ]

नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक ने आज अपनी नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया है। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद RBI गवर्नर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221208183754.jpg

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2023 Digiana News Network Pvt. Ltd.