इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 15 May, 2024|02:34|IST
ताजा खबर

अखाड़ा परिषद के संतों ने कलेक्टर से की मुलाकात, कार्रवाई की मांग

Updated: digiana.com | Jul 08, 2021, 08:34 AM IST

अखाड़ा परिषद के संतों ने कलेक्टर से की मुलाकात, कार्रवाई की मांग

उज्जैन, नीलगंगा स्थित अखाड़ा परिषद की भूमि पर बदमाश द्वारा कब्जा करने तथा संत पर प्राणघातक हमले के आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु संतों ने कलेक्टर और एडीजी से मुलाकात की। कलेक्टर ने इस मामले में संतों को आश्वस्त किया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संतों द्वारा कलेक्टर आशीष सिंह को मुख्यमंत्री के नाम दिये पत्र में कहा कि नीलगंगा स्थित सिंहस्थ पड़ाव स्थल की भूमि पर जबरिया कब्जा करने पहुंचे निगरानीशुदा बदमाश संतोष राव कदम उर्फ बड़ा संतोष ने जूना अखाड़े के थानापति महंत देवगिरी महाराज व यहां के चौकीदार पर प्राणघातक हमला किया। जिस पर पुलिस ने बदमाश व उसके एक साथी पर मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ भी दिया। इससे आपराधिक तत्वों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और वे आगे भी इसी तरह संतों पर हमला करेंगे इससे संतों की जान को खतरा है और कतिपय लोग इन अपराधियों को प्रश्रय दे रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम श्याम गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, संचालक ओमप्रकाश बंसल, प्रकाशचंद्र मारू, मैनेजर दिनेश राठौर आदि की शह पर हो रहा है। इन्होंने ही संतों पर हमला कराने के लिए गुंडे को ठेका दिया और वो संतों पर हमले कर रहा है जबकि प्रश्नाधीन भूमि का विवाद जिला न्यायालय में विचाराधीन है। जिस पर साल 2019 में स्थगन आदेश प्रभावशील है। जिसका पालन अभा अखाड़ा परिषद द्वारा किया जा रहा है, बावजूद इसके संस्था पदाधिकारी अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए यहां अवैध रूप से प्लॉट काटना चाह रहे हैं जबकि उक्त भूमि सिंहस्थ आरक्षित होकर इसी प्रयोजन के लिए शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है। यदि इस पर जबरिया कब्जा होता है तो आगामी सिंहस्थ आयोजन में पेशवाई कहां से निकलेगी और साधु संत कहां ठहरेंगे। कोठी पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के रामेश्वर गिरी, थानापति हरिओम गिरी, थानापति सेवानंद गिरी आवाहर अखाड़ा, श्रीचंद्र गिरी निरंजनी अखाड़ा, सुंदर गिरी आनंद अखाड़ा सहित समस्त संतों ने कलेक्टर से मांग की कि निगरानीशुदा बदमाश संतोष राव कदम उर्फ बड़ा संतोष तथा सहआरोपी ओमप्रकाश पिता बक्षसिंह चौहान पर रासुका के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। साथ ही गुंडों से हमला कराने वाले संस्था के पदाधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाकर गिरफ्तार किया जाए।

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST ]

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.