इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|09:13|IST
ताजा खबर

उज्जैन में राधा-कृष्ण और बलराम को आया बुखार! किया गया क्वारंटाइन

Updated: digiana.com | Jul 03, 2021, 09:27 PM IST

उज्जैन में राधा-कृष्ण और बलराम को आया बुखार! किया गया क्वारंटाइन

उज्जैन, भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में राधा-कृष्ण और बलराम को ठंड देकर बुखार आ गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोरोना हो गया है। ठीक होने के लिए उन्हें क्वैरंटाइन किया गया है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें पनीर और काढ़ा भी दिया जा रहा है। 12 जुलाई को रथयात्रा निकाली जाएगी। उत्सव के लिए तीनों के लिए बंगाली कलाकार जापानी मोतियों और कढ़ाई कर ड्रेस तैयार कर रहे हैं। तीनों ड्रेस की लागत डेढ़-डेढ़ लाख रुपए है। इस्कॉन मंदिर द्वारा शहर में रथयात्रा निकालने के लिए तैयारी की जा रही है। रथ की सजावट का काम शुरू हो गया है। दूसरी ओर रथयात्रा के लिए वस्त्र भी बनाए जा रहे हैं। मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास के अनुसार भगवान की ड्रेस के लिए दिल्ली से प्योर सिल्क का कपड़ा लाया गया है। इस पर जापानी मोतियों की कारीगरी की जा रही है। बंगाली कलाकार मंदिर परिसर में ही ड्रेस तैयार कर रहे हैं। वस्त्रों की सिलाई भी जापानी धागे से हो रही है। एक ड्रेस पर ड्रेस पर करीब 1.5 लाख रुपए खर्च होंगे। कोरोना काल में दुनिया भर में इम्युनिटी बढ़ाने की बात हुई तो 15 दिन के लिए भगवान कृष्ण-राधा समेत बलराम बीमार हो गए। उनके लिए भी प्रोटीन और काढ़े का इंतजाम किया गया है। रोजाना भगवान को लगने वाले भोग में प्रोटीन युक्त पनीर और काढ़ा दिया जा रहा है। बीमार होने के बाद इस्कॉन मंदिर के सभी भगवान फिलहाल क्वारैंटाइन हैं। जल्द ही स्वस्थ होकर रथ यात्रा पर सवार होकर शहर भ्रमण पर निकलेंगे। 4.50 लाख रुपए के वस्त्र मंदिर के पीआरओ राघव दास ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आए 10 कलाकार भगवान की ड्रेस तैयार कर रहे हैं। ये सभी हाथों से नक्काशी और कारीगरी कर खूबसूरत वस्त्र भगवान के लिए बना रहे हैं। इसमें जग्गनाथ भगवान, सुमित्रा महारानी और बलदेव जी के वस्त्र जापानी मोती, जापानी गढ़ाई और सिल्क के कपड़े से बनी ड्रेस तैयार की गई है। बाकी ललिता देवी, विशाखा देवी, कृष्ण बलराम जी, राधा मदन मोहन, नृसिंह भगवान की ड्रेस समेत कुल 4 लाख 50 हजार के वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। भगवान के लिए बनाई जाने वाली ड्रेस में लगने वाला आमतौर पर बिकने वाले सिल्क से चार गुना महंगा सिल्क होता है। राघव दास ने बताया कि धार्मिक सार्वजनिक उत्सवों, चल समारोह पर रोक के चलते मंदिर ने प्रशासन से रथयात्रा के लिए अनुमति मांगी है। रथयात्रा बुधवारिया से शुरू होकर पुराने और नए शहर के बीच से भरतपुरी स्थित गुंदेचा पहुंचती है। रथयात्रा निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति के लिए पत्र दिया है।

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST ]

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.