नई दिल्ली: आषाढ़ का महीना लगते ही हिंदू धर्म के व्रत त्यौहार का सिलसिला शुरू हो जाता है। चातुर्मास का हिंदू धर्म में बहुत महत्त्व है। आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि से चातुर्मास शुरू होता है। चातुर्मास में जहां कुछ काम निषेध है, तो कुछ काम शुभ माने जाते हैं। इसकी शुरुआत देवशयनी एकादशी से होती है। इस बार चातुर्मास 20 जुलाई से शुरू हो रहा है और 14 नवंबर को कार्तिक मास के एकादशी तिथि को इसका समापन होगा।
क्या है चातुर्मास- हर साल शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव को सौंप कर स्वयं क्षीरसागर में शयन के लिए चले जाते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जागते हैं। भगवान विष्णु के शयन काल की यह अवधि चार महीने की होती है। इसी वजह से ये अवधि चातुर्मास कहलाती है।
चातुर्मास का महत्व- चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। हालांकि धर्म-कर्म और दान-पुण्य के लिए चातुर्मास का महीना अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि के दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं और भोलेनाथ चातुर्मास में किए गए दान-पुण्य, पूजा और पाठ से जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को इच्छित वर देते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ कार्यों को करने पर मनाही होती है।
चातुर्मास में नहीं किए जाते हैं ये काम- चातुर्मास के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इन चार महीनों में साग, हरी सब्जियां, दही, दूध और दाल खाना वर्जित माना गया है। इसके अलावा इस अवधि में मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से भी बचना चाहिए। कांसे के पात्र में भोजन करना भी निषेध माना गया है। शरीर पर तेल लगाना और पलंग पर सोना भी इस दौरान वर्जित है।
चातुर्मास में किए जाने वाले काम- चातुर्मास के दौरान जातकों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। साफ वस्त्र धारण कर प्रत्येक दिन भगवान विष्णु की आराधना और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस अवधि में विष्णु सहस्त्रनाम का जाप विशेष रूप से फलदायी माना गया है। भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन और दान-पुण्य करना शुभ होता है।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...