नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा को हुआ था इसलिए इस पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। इस वर्ष दत्तात्रेय जयंती 7 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी। सनातन धर्म में भगवान दत्तात्रेय का विशिष्ट स्थान है। इनके अंदर गुरु और ईश्वर दोनों का स्वरूप निहित होता है। यदि इन्हें प्रसन्न कर लिया जाए तो भक्तों को बुद्धि, ज्ञान, बल तथा ऐश्वर्य की प्राप्त होती है। उसके सभी शत्रु स्वतः ही परास्त हो जाते हैं।
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
दत्तात्रेय जयंती तिथि: 7 दिसंबर 2022
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 7 दिसंबर, सुबह 08 बजकर 04 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 8 दिसंबर सुबह 09 बजकर 40 मिनट तक
भगवान दत्तात्रेय पूजा विधि
प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में उठकर सूर्योदय से पहले स्नान करें और फिर स्वच्छ सात्विक रंग के वस्त्र धारण करें। पूर्व, उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में चौकी बिछाएं और उसे गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें। इसके उपरांत भगवान दत्तात्रेय कि तस्वीर स्थापित करें। अक्षत, रोली, पीला चन्दन, पुष्प,फल आदि से पूजन करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाकर धूप-दीप से आरती करें।
पूजा का महत्व
महर्षि अत्रि और माता अनुसूया के पुत्र भगवान दत्तात्रेय तीन मुखधारी है. दत्तात्रेय भगवान की जयंती मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इनके छह हाथ हैं। इन्होंने प्रकृति, पशु पक्षी और मानव समेत अपने चौबीस गुरु बनाए थे। इनकी उपासना तत्काल फलदायी होती है और ये भक्तों के कष्टों का शीघ्र निवारण करते हैं। इस दिन भगवान दत्तात्रेय का पूजन और मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि मिलती है। सभी तरह के पाप, रोग-दोष और बाधाओं का नाश होता है। साथ ही कर्म बंधन से मुक्ति मिलती है।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा और ये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...