नई दिल्ली, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन यानी आज ढलते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा और छठी मैया की पूजा की जाएगी। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा करते हैं। छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बिना छठ पूजा अधूरी है। मान्यता है छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।
खासकर इस व्रत को संतानों के लिए रखा जाता है। कहते हैं जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उनके लिए ये व्रत वरदान साबित होता है। इस व्रत में सूर्य देवता का विधिवत तरीके से व्रत रखा जाता है। 36 घंटे निर्जला व्रत रखने के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है और छठ मैय्या की आरती की जाती है। आइए जानते हैं इस वर्ष छठ पूजा में अर्घ्य देने का मुहूर्त:
10 नवंबर (संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय : 05:30 PM
11 नवंबर (प्रात:काल अर्घ्य) सूर्योदय का समय : 06:41 AM
छठ पूजा सामग्री
नए वस्त्र, बांस की दो बड़ी टोकरी या सूप, थाली, पत्ते लगे गन्ने, बांस या फिर पीतल के सूप, दूध, जल, गिलास, चावल, सिंदूर, दीपक, धूप, लोटा, पानी वाला नारियल, अदरक का हरा पौधा, नाशपाती, शकरकंदी, हल्दी, मूली, मीठा नींबू, शरीफा, केला, कुमकुम, चंदन, सुथनी, पान, सुपारी, शहद, अगरबत्ती, धूप बत्ती, कपूर, मिठाई, गुड़, चावल का आटा, गेहूं।
छठ पूजा विधि
छठ पूजा मुख्यत: चार दिनों का होता है। यह कठिन व्रतों में से एक है क्योंकि इसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखना पड़ता है। छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय, दूसरा दिन खरना होता है। इसे लोहंडा भी कहा जाता है। खरना को शाम गुड़ वाली खीर खाते हैं और फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। खरना को छठ पूजा का डाल सजाते हैं। डाल में ही पूजा सामग्री और प्रसाद रखते हैं।
कार्तिक शुक्ल षष्ठी यानी आज सूर्य को संध्या अर्घ्य देते हैं और छठी मैया की पूजा करते हैं। आज शाम को परिवार का पुरुष सदस्य डाल को घाट पर ले जाता है। वहां व्रती स्नान के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और पूजा करते हैं। दूध एवं गंगा जल से अर्घ्य दिया जाता है। घाट पर बनी छठ माता की पूजा की जाती है। इसके बाद अगले दिन सुबह फिर घाट पर स्नान किया जाता है और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद प्रसाद बांटा जाता है। इसके पश्चात व्रती पारण करके व्रत को पूरा करते हैं।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...