इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|13:17|IST
ताजा खबर

चाहे दारु पियो या थिनर सूंघो लेकिन जल का महत्त्व समझो, सांसद का अजीबोगरीब बयान

Updated: digiana.com | Nov 08, 2022, 11:08 AM IST

चाहे दारु पियो या थिनर सूंघो लेकिन जल का महत्त्व समझो, सांसद का अजीबोगरीब बयान

रीवा: अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने लोगों से पाम्नी बचाने की अपील करते-करते अजीब सलाह दे डाली। जनार्दन मिश्रा ने कहा है कि चाहे दारू पियो या आयोडेक्स खाओ, लेकिन उन्हें पानी को बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर जगह नदी, नाला, तालाब सूख रहे हैं। ऐसे में हमें पानी की बचत करने के बारे में सोचना चाहिए।
रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा जल संरक्षण को लेकर आयोजित एक वर्कशॉप में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नदी, नाला, तालाब सब सूख गए हैं।  पानी के नाम पर कुछ बचा ही नहीं। हर साल जल का स्तर घट रहा है। हम धरती के अंदर पानी नहीं डाल रहे, जबकि पानी का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। हम पानी बचा नहीं रहे हैं. इसलिए पानी प्रकृति में नहीं बचेगा।
सांसद ने कहा कि बिजली बिल माफ़ हो सकता है, मुफ्त में राशन भी ले लो क्योंकि सरकारें चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे कर देती हैं। लेकिन अगर कोई मुफ्त में पानी की बात करे तो वह नहीं मानना, क्योंकि ये संभव नहीं है। उन्होंने अपील कर डाली कि चाहे दारू पियो चाहे, आयोडेक्स खाओ और चाहे थिनर सूंघो, जल कर देना पड़ेगा। सभी खर्चो में कटौती करके सभी को जलकर देना चाहिए ताकि शुद्ध पेय जल मिल सके।
सांसद ने जल की कमी और जरूरतों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी पर पानी की लगातार कमी हो रही है। लोग पानी बर्बाद कर रहे है। उन्हें पानी का मोह नहीं है, लेकिन आने वाले समय में पानी की भीषण किल्लत होने वाली है। ऐसे में पानी बचाना जरूरी है। पानी तभी बचेगा जब लोग इसका मूल्य चुकाएंगे। इसलिए जरुरी है कि हर घर में जल पहुंचे और सभी से पानी का टैक्स लिया जाए। इसके लिए हमें अपनी जरूरतों को कम करते हुए पानी के लिए पैसे जुटाने पड़ेगे।
गौरतलब है कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी वह कई अजीबोगरीब बयान देकर विवादों में फंस चुके हैं। इसके साथ ही वह बयानों के कारण सुर्खियों में भी रहते हैं। मिश्रा ने स्वच्छता को लेकर बिना हाइजीनिक उपकरण के उपयोग किए हाथों से शौचालय साफ करने का बयान दिया था। इतना ही नहीं, सांसद जनार्दन मिश्रा ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार मामलों में घेरते हुए जमीन में गाड़ देने की बात भी कही थी, जिसके बाद उनकों विवादों का सामना करना पड़ा था।

सम्बंधित खबरें...
रीवा में भीषण हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 की मौत
[ Posted On digiana.com | Oct 22, 2022, 11:40 AM IST ]

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बस और ट्रेलर की टक्कर से...

नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा युवक, मिलने से मना करने पर रिश्तेदारों...
[ Posted On digiana.com | Sep 03, 2022, 04:21 PM IST ]

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में नाबालिग ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...

बीजेपी नेता की गुंडागर्दी, सैलून में घुसकर रिटायर्ड आर्मी...
[ Posted On digiana.com | Aug 10, 2022, 04:37 PM IST ]

रीवा, यूपी के नोएडा में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी के बाद एमपी के रीवा में भी एक बीजेपी...

रीवा में चुनाव हारने पर आया हार्ट अटैक, कांग्रेस प्रत्याशी...
[ Posted On digiana.com | Jul 17, 2022, 07:32 PM IST ]

भोपाल, मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रविवार को घोषित 86 नगर परिषदों...

खड़े कंटेनर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, तीन मैकेनिक की मौत
[ Posted On digiana.com | Mar 11, 2022, 03:37 PM IST ]

रीवा: रीवा में शुक्रवार अलसुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.