इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 23 April, 2024|16:24|IST
ताजा खबर

रीवा में भीषण हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 की मौत

Updated: digiana.com | Oct 22, 2022, 11:40 AM IST

रीवा में भीषण हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 की मौत

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बस और ट्रेलर की टक्कर से हादसा हुआ है। इसमें 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। हादसा कितना भीषण था इस बात की जानकारी इसी बात से लगाई जा सकती है कि लोगों के शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर हुआ। जानकारी  के मुताबिक, तेज रफ्तार बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से जा टकराई। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तरप्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।
हादसा इतना भीषण था कि चार से ज्यादा लोग बस के अगले हिस्से में फंस गए। इन्हें जेसीबी से काटकार बाहर निकाला गया। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है। 40 घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। उन्हें हादसे और रेस्क्यू के बारे में जानकारी दी। CM ने कहा कि घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीरों को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा प्रशासन को दिए हैं।

सम्बंधित खबरें...
चाहे दारु पियो या थिनर सूंघो लेकिन जल का महत्त्व समझो, सांसद...
[ Posted On digiana.com | Nov 08, 2022, 11:08 AM IST ]

रीवा: अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान...

नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा युवक, मिलने से मना करने पर रिश्तेदारों...
[ Posted On digiana.com | Sep 03, 2022, 04:21 PM IST ]

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में नाबालिग ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...

बीजेपी नेता की गुंडागर्दी, सैलून में घुसकर रिटायर्ड आर्मी...
[ Posted On digiana.com | Aug 10, 2022, 04:37 PM IST ]

रीवा, यूपी के नोएडा में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी के बाद एमपी के रीवा में भी एक बीजेपी...

रीवा में चुनाव हारने पर आया हार्ट अटैक, कांग्रेस प्रत्याशी...
[ Posted On digiana.com | Jul 17, 2022, 07:32 PM IST ]

भोपाल, मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रविवार को घोषित 86 नगर परिषदों...

खड़े कंटेनर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, तीन मैकेनिक की मौत
[ Posted On digiana.com | Mar 11, 2022, 03:37 PM IST ]

रीवा: रीवा में शुक्रवार अलसुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.