नई दिल्ली, दिल्ली के तिलक नगर में मंगलवार देर रात बाइक सवारों ने जोमैटो कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की चाकू घोपकर हत्या कर दी। यहां महज सिगरेट पीने की बात पर 2 लोगों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने चाकू से वार कर दिए। इतना ही नहीं जब डिलीवरी बॉय जान बचाने के लिए भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर ईंट और पत्थर भी बरसाए। दिल्ली पुलिस ने वारदात के बाद FIR कर 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय रतन सिंह कृष्णा पुरी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। रतन सिंह जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता थ। वह मंगलवार रात को ऑर्डर लेकर डिलीवरी के लिए निकला था। इस बीच कृष्णापुरी में वह एगरोल पैक कराने लगा। समय लगने पर वह सिगेरट पीने लगा। तभी नीले रंग के कपड़ों में बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने रतन को सिगरेट पीने से मना किया। लेकिन रतन ने उनकी परवाह नहीं की। इससे गुस्साए बाइक सवार एक शख्स ने कमर से चाकू निकालकर रतन के शरीर में कई बार घोप दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस रेस्टोरेंट से वो खाना लेने के लिए गया था वहां इतना सब होने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया। घटना के कुछ देर बाद से वहां से गुजर रहे जौमेटो के एक फ़ूड डिलीवरी बॉय ने अपनी कंपनी के बैग साथ सड़क पर पड़े सागर को देखा और तुरंत PCR और एम्बुलेंस को कॉल किया। जब -तक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, सागर का बहुत सारा खून बह चुका था।
इस वजह से अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाने में पुलिस की टीम ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर, घटना स्थल से मिली CCTV फुटेज और आसपास से मिली जानकारी के बाद 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...