इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 23 April, 2024|17:31|IST
ताजा खबर

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

Updated: digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड दूध की कीमत में बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने कहा है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बढ़ी हुई कीमत कल यानी 27 दिसंबर से लागू होंगी।
मदर डेयरी ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करता है।
मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 53 रुपये कर दी है। डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है। मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन दूध के की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।
मदर डेयरी ने इस साल पांचवीं बार दूध की कीमत में बढ़ोतरी की है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई से परेशान आम लोगों के घरेलू बजट को प्रभावित करेगी। इस साल डेयरी कंपनियों ने दूध की कीमत में कई बार बढ़ोतरी की है। उनका कहना है कि डेयरी किसानों से दूध की खरीद लागत बढ़ गई है। इस कारण उन्हें कीमत बढ़ानी पड़ी है।
मदर डेयरी ने पिछले महीने यानी नवंबर में ही दूध की कीमतों में इजाफा किया था। कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये लीटर और भैंस के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। बता दें कि इस साल अभी तक मदर डेयरी ने 5 बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। 

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

दिल्ली में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 11:09 AM IST ]

नई दिल्ली: साल के आखिरी दिनों में राजधानी दिल्ली सहित देशभर के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। दिल्लीे-एनसीआर में सुबह के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.