नई दिल्ली, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सर्दी का सितम जारी है। देशभर के मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। ठिठुरन से बचने के लिए लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण की मार भी जारी है। दिल्ली का एयर क्लालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में है। SAFAR के मुताबिक आज सुबह दिल्ली का औसतन AQI 385 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 26 दिसंबर यानी रविवार तक सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 27 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप थोड़ा कम होने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान कोहरा छाया रह सकता है। इस बीच न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के रहने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति 22 दिसंबर के बाद कम होने की संभावना है। कश्मीर के श्रीनगर की डल झील का पानी बर्फ के रूप में जम गई है। पानी लेने के लिए बर्फ की परत को तोड़ना पड़ रहा है। यही हाल शोपियां का है जहां भयंकर सर्दी से पाइप लाइन में पानी जम गया है जिसे पिघलाने के लिए आग का सहारा लिया गया।
राजस्थान में उत्तर से आने वाली हवाओं के कमजारे पड़ने से राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...