इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|15:09|IST
ताजा खबर

TMC ने कसा शुभेंदु अधिकारी पर तंज,आपके 24 विधायक कहां लापता हैं?

Updated: digiana.com | Jun 15, 2021, 11:53 PM IST

TMC ने कसा शुभेंदु अधिकारी पर तंज,आपके 24 विधायक कहां लापता हैं?

नई दिल्ली, पिछले महीने आए पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों में ममता बनर्जी को नंदीग्राम के संग्राम में मात देने वाले बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी पर टीएमसी ने तंज कसा है। शुभेंदु की ओर से जोड़-तोड़ रोकने को दल-बदल विरोधी कानून लागू करने को लेकर टीएमसी ने तंज कसते हुए पूछा है कि पहले यह बताओ कि आपके 24 विधायक कहां हैं। टीएमसी के सांसद बनर्जी ने कहा कि शुभेंदु से दलबदल विरोधी कानून लाने के बारे में सोचने से पहले वह अपनी ही पार्टी के लापता 24 विधायकों पर ध्यान दें। दरअसल शुभेंदु ने पार्टी विधायकों के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। इस बैठक में बीजेपी के 74 विधायकों में से सिर्फ 50 ही मौजूद थे। 24 विधायक बैठक में नहीं आए। माना जा रहा है कि कई विधायक पार्टी से खफा हैं और कुछ कुल रॉय के नक्शेकदम पर चलकर टीएमसी में वापसी कर सकते हैं।
बीजेपी के 24 लापता विधायक कहां हैं?
बनर्जी ने हमलावर होते हुए पूछा- बीजेपी के 24 लापता विधायक कहां हैं? पहले उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून जारी करने की बात करते हैं। सुवेंदु अधिकारी को पहले अपने विधायकों की देखभाल करने की जरूरत है। इसके बाद वह दूसरों के बारे में बात कर सकते हैं। बनर्जी ने एएनआई से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में सत्ता में है इसलिए शुभेंदु उनसे एक नया कानून लाने के लिए कह सकते हैं क्योंकि यह उनकी अपनी पार्टी है। बनर्जी ने आगे कहा दलबदल विरोधी कानून किसी व्यक्ति का विषय नहीं है। इसे संसद के दोनों सदनों और फिर विधानसभा में पारित करना होता है। यदि भाजपा के विपक्षी नेता एक नया नियम लाना चाहते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार से पूछना होगा क्योंकि बीजेपी सत्ता में हैं।
'तोड़ना-जोड़ना TMC की राजनीति'
सुवेंदु ने धनखड़ के साथ अपनी बैठक के बाद कहा था कि “तोड़ना-जोड़ना तृणमूल कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा है। वे पिछले 10 वर्षों से ऐसा कर रहे हैं और यह निर्विरोध हो गया, लेकिन अब इसका विरोध किया जाएगा और दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मुकुल रॉय के जाने से मची हलचल
अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि अगर बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे। मुकुल रॉय पिछले सप्ताह भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कृष्णानगर उत्तर सीट पर जीत हासिल की थी। अधिकारी ने रॉय का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कृष्णानगर उत्तर सीट के विधायक ने पार्टी बदल ली और हमें उम्मीद है कि वह विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। अगर वह कल तक इस्तीफा नहीं देंगे तो हम हम बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दल-बदल विरोधी कानून लागू करने की मांग करेंगे।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.