इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 27 April, 2024|16:59|IST
ताजा खबर

तीन हजार किलो हेरोइन मामला: तस्करी के आरोप में बिजनेसमैन कबीर तलवार गिरफ्तार

Updated: digiana.com | Aug 26, 2022, 02:20 PM IST

तीन हजार किलो हेरोइन मामला: तस्करी के आरोप में बिजनेसमैन कबीर तलवार गिरफ्तार

नई दिल्ली, ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए NIA देश में 20 जगहों पर एकसाथ छापेमारी की है। इसमें दिल्ली में 14, गुजरात में 2, पंजाब में 1 और पश्चिम बंगाल में 3 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। NIA की ये कार्रवाई पिछले साल सितंबर में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जब्त की गई करीब तीन हजार किलो हेरोइन से जुड़े मामले में की गई है। ड्रग्स तस्करी में शामिल होने के शक में NIA ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली-एनसीआर के बिजनसमैन कबीर तलवार को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली के सम्राट होटल में प्लेबॉय बार चलाता है। उसका दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं, दुबई में भी रेस्टोरेंट है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार और प्रिंस शर्मा का नाम शामिल है। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।
 NIA ने इस छापेमारी को 24 अगस्त को अंजाम दिया. इस मामले में समुद्री रास्ते से अफगानिस्तान से भारत में ड्रग्स की कथित तस्करी की गई। इसके लिए आयात किए जाने वाले सामान के माध्यम से ड्रग्स को भारत लाया गया। इस मामले में अब तक की गई जांच और तलाशी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर दो लोगों की संलिप्तता पाई गई।
भारी भरकम हेरोइन की खेप की डिलीवरी और खरीद में कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कबीर तलवार अफगान नागरिकों के जरिए ड्रग्स खरीद रहा था और दुबई के रास्ते पैसे भेज रहा था। बताया गया है कि रिफाइंड ड्रग्स को कथित तौर पर बिजनसमैन द्वारा सर्कुलेट किया जाता था और ड्रग्स का बाकी हिस्सा पंजाब भेजा जाता था।
NIA से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि मामले में सप्लाई चेन और मनी लॉन्ड्रिंग के भंडाफोड़ के लिए आगे जांच चलती रहेगी, ताकि ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन और इंटरनेशनल ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। वहीं एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की आतंक के लिए फंडिंग और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से लिंक होने की भी जांच कर रही है।







सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.