इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|15:41|IST
ताजा खबर

जांच के लिए सुशील कुमार को लेकर उत्तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस

Updated: digiana.com | May 31, 2021, 12:19 PM IST

जांच के लिए सुशील कुमार को लेकर उत्तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पहलवान सुशील कुमार को उत्तराखंड के हरिद्वार ले कर गई। बताया जा रहा है कि छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या के बाद फरार होने की कड़ी में सुशील कुमार कथित रूप से हरिद्वार के किसी आश्रम में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो पुलिस वहां से उसका मोबाइल फोन भी बरामद करने की कोशिश करेगी।

बता दें कि पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में गिरफ्तार हुए सुशील कुमार के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन हरिद्वार मिली थी। जिसके बाद से यह अंदेशा जताया जा रहा था कि सुशील हरिद्वार में ही छिपा हुआ था। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने तब हरिद्वार मैं दबिश भी थी। हालांकि बाद में सुशील को दिल्ली से गिरफ्तार करना बताया गया। हरिद्वार की पुलिस से दिल्ली पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई संपर्क नहीं साधा है। मगर सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली पुलिस सुशील कुमार को बहादराबाद के शांतरशाह क्षेत्र लेकर पहुंची है। सुशील को बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ भी ले जाया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि इस बारे में दिल्ली पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। सुशील को कहां लाया जा रहा है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि दिल्ली पुलिस कोई मदद मांगती है तो सहयोग किया जाएगा।

उधर खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सुशील कुमार पर मकोका लगा सकती है। सागर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को सुशील का काला जठेड़ी, नीरज बवाना व असौदा समेत कई कुख्यात गैंगस्टरों से गठजोड़ व उनके साथ संगठित अपराध में शामिल होने के सुबूत मिले हैं। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस सुशील व इसके कुछ खास सहयोगियों के खिलाफ मकोका लगाने पर विचार कर रही है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की पुलिस हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि सुशील कुमार से पूछताछ के आधार पर कई अहम सबूत जुटाने हैं।कोर्ट ने इससे पहले आरोपी को पूछताछ के लिए छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।

आरोप है कि सुशील कुमार और उसके साथियों ने 4 और 5 मई की आधी रात को जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो मित्रों सोनू और अमित कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। इस मारपीट में बुरी तरह घायल सागर ने बाद में दम तोड़ दिया था। इसके बाद कई दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को सह आरोपी अजय कुमार के साथ 23 मई को बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.