नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार ने फिर एक जान ले ली है। शुक्रवार रात एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना विनोद नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 की है।
जानकारी के मुताबिक एक युवक रात करीब 10:30 बजे बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक सवार युवक एनएच 24 पर अभी विनोद नगर के करीब ही पहुंचा था कि पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा। बाइक सवार को वैगन-आर कार ने टक्कर मारी जिसे महिला ड्राइव कर रही थी।
घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को अस्प्ताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के भाई ने कहा कि जिस कार ने बाइक को टक्कर मारी, वह शराब के नशे में गाड़ी चला रही थी। मृतक के भाई ने कहा कि हम चाहते हैं कि पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन ले। युवक की मौत की खबर से उसके परिजनों के साथ ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस आरोपी कार चालक महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...